Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Lattrait des cotes et betsson, un guide pour les joueurs en France
    • ज_नक_र_ख_ल_Vavada_क_स_थ_ज_तन_क_नए_तर_क_औ-10563319
    • Destination_insights_exploring_boulder_station_hotel_casino_las_vegas_nv_and_loc
    • Как выбрать лучшее онлайн казино Пинко для игры?
    • Преимущества 1xBet вход через прокси сервер для игроков
    • Казино Пинко: как начать игру с минимальным депозитом
    • Top Features of the Best Online Casino in Canada Real Money
    • Как работает официальный сайт Pin Up сегодня: новый интерфейс и функции
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    जॉब-एजुकेशन

    SI परीक्षा घोटाला में फतेहगढ़ के एसडीएम हनुमानाराम शामिल

    Anivesh MandloiBy Anivesh MandloiApril 12, 2025Updated:April 12, 2025No Comments2 Mins Read

    राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान डमी अभ्यर्थियों के माध्यम से की जा रही धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। फतेहगढ़ के एसडीएम हनुमानाराम को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बुधवार देर रात जयपुर मुख्यालय लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हनुमानाराम ने खुलासा किया कि उसने दो अभ्यर्थियों – नरपतराम और रामनिवास – की जगह उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा दी थी।

    एटीएस-एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह के अनुसार, दलाल नरपतराम और हनुमानाराम से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई कि रामनिवास ने अपनी पत्नी की जगह नरपतराम की पत्नी को परीक्षा में बैठाया और फिर हनुमानाराम को दोनों की ओर से डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा देने के लिए तैयार किया गया। हालांकि, दोनों अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए, लेकिन साक्षात्कार में असफल रहे। एसओजी अब नरपतराम और हनुमानाराम को आमने-सामने बैठाकर आगे की पूछताछ करेगी।

    इसके अलावा, मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी उम्मेद सिंह, जो कि द्वितीय श्रेणी शिक्षक के रूप में कार्यरत था, को एसओजी ने सिरोही से गिरफ्तार किया। वह पहले से ही निलंबित था और कई प्रतियोगी परीक्षाओं में रुपए लेकर दूसरों की जगह डमी अभ्यर्थी बनकर शामिल हो चुका था। इनमें एसआई भर्ती परीक्षा-2018 एवं 2021, द्वितीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा-2022, प्रथम श्रेणी हिंदी व्याख्याता परीक्षा-2020 एवं 2022, और रीट लेवल द्वितीय-2022 शामिल हैं। उम्मेद सिंह को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर एसओजी को सौंपा गया।

    जांच में यह भी सामने आया कि डमी अभ्यर्थी की भूमिका निभाने के बाद पकड़े जाने के डर से नरपतराम को गोवा भेज दिया गया था। इस योजना के पीछे भी हनुमानाराम का ही दिमाग था। एसओजी इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में है और यह जांच जारी है कि इन परीक्षाओं में और कौन-कौन शामिल रहा है तथा इस धोखाधड़ी के बदले कितनी रकम ली गई थी।

    Compatative exam scam Raipur fatehgadh rajasthan goverment SDM hanumana ram
    Anivesh Mandloi

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    July 18, 2025

    चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    July 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (97)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (17)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (933)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.