Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Análise completa para jogadores portugueses com moosh, bônus, licenças e métodos de pagamento
    • Atsižvelgiant į azartą, išbandykite https://top-sport.lt/ ir saugų lažybų pasaulį Lietuvoje
    • Recensera olika casino utan svensk licens som accepterar Swish
    • Mostbet App: Przewodnik po Zakładach Sportowych
    • Lattrait des cotes et betsson, un guide pour les joueurs en France
    • Die besten Sportwetten ohne Oase: Tipps für Deutschland
    • Casino sicuri non AAMS: Top picks per il 2023
    • ज_नक_र_ख_ल_Vavada_क_स_थ_ज_तन_क_नए_तर_क_औ-10563319
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    जॉब-एजुकेशन

    SI भर्ती रद्द करने और पेपरलीक की सीबीआई जांच को लेकर जयपुर में हनुमान बेनीवाल का आंदोलन फिर शुरू

    Anivesh MandloiBy Anivesh MandloiMay 15, 2025No Comments2 Mins Read

    जयपुर राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा रद्द करने, पेपरलीक मामलों की CBI जांच कराने और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पुनर्गठन की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में बुधवार से शहीद स्मारक पर फिर से धरना शुरू हो गया। हनुमान बेनीवाल ने अपने ट्वीट में सभी युवाओं से सुबह 11:30 बजे तक जयपुर के जालूपुरा स्थित उनके आवास पर पहुंचने का आग्रह किया और फिर वहां से शहीद स्मारक तक रैली कर धरने में भाग लिया।

    धरना स्थल पर बेनीवाल ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले RPSC के पुनर्गठन और पेपरलीक मामलों की सीबीआई जांच का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह सब भुला दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसओजी, पुलिस मुख्यालय और मंत्रीमंडलीय समिति एसआई भर्ती को रद्द करने की सिफारिश कर चुकी है, लेकिन सीएम कार्यालय और कुछ नौकरशाहों के दबाव में फैसला लंबित है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने चहेते अफसरों को बचाने की कोशिश कर रही है, जो फर्जीवाड़े से एसआई बने हैं। धरने के दौरान बेनीवाल ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो राजधानी जयपुर में एक लाख लोगों की रैली निकाली जाएगी।

     

    मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक स्थगित

    इधर, एसआई भर्ती को लेकर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में बनी मंत्रीमंडलीय समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई, लेकिन चार मंत्रियों की अनुपस्थिति के कारण कोई निर्णय नहीं हो सका। बैठक अब 21 मई को होगी। वहीं, हाईकोर्ट में गुरुवार को एसआई भर्ती मामले की सुनवाई प्रस्तावित है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सरकार को निर्णय लेने का समय दिया था और कहा था कि यदि सरकार निर्णय नहीं लेती तो कोर्ट करेगा।

     

    सरकार बेरोजगारों के साथ दोगली नीति अपना रही : बेनीवाल

    हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और बेरोजगारों के साथ दोगली नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आंदोलन को रोका गया था, लेकिन अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। अब आंदोलन तेज होगा एसआई भर्ती रद्द हो, तभी बात आगे बढ़ेगी।

    CBI investigation Hanuman beniwal paper leak rajasthan goverment SI recruitment Unemployment
    Anivesh Mandloi

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    July 18, 2025

    चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    July 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (97)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (17)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (941)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.