Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Atsižvelgiant į azartą, išbandykite https://top-sport.lt/ ir saugų lažybų pasaulį Lietuvoje
    • Lattrait des cotes et betsson, un guide pour les joueurs en France
    • ज_नक_र_ख_ल_Vavada_क_स_थ_ज_तन_क_नए_तर_क_औ-10563319
    • Destination_insights_exploring_boulder_station_hotel_casino_las_vegas_nv_and_loc
    • Как выбрать лучшее онлайн казино Пинко для игры?
    • Преимущества 1xBet вход через прокси сервер для игроков
    • Казино Пинко: как начать игру с минимальным депозитом
    • Top Features of the Best Online Casino in Canada Real Money
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    जॉब-एजुकेशन

    दो वर्षों से इंतजार कर रहीं 177 मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी

    Sonali SinghBy Sonali SinghJune 21, 2025No Comments2 Mins Read

    नागौर जिले की छात्राओं के इंतजार का समय समाप्त होने वाला है और आखिरकार वो समय आ गया है जिसका इंतजार लंबे समय से हो रहा था अब चयनित मेधावी छात्राओं को स्कूटियों की चाबी मिलने वाली है। शैक्षिक सत्र 2021-22 और 2022-23 के तहत कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना में चयनित किए गए छात्राओं को स्कूटी अब तक नहीं मिल पाई थी। लेकिन अब राज्य सरकार ने 8 जुलाई से पहले इन स्कूटियों के वितरण करने का निर्णय लिया है।

    जैसे ही सरकार से आदेश मिले, जिले के नोडल संस्थान श्री बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय ने वितरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूटियां लंबे समय से शोरूम में खड़ी होने के कारण उनकी बैटरियां खराब हो गई थीं। इसलिए सरकार के निर्देश पर सभी स्कूटियों की बैटरी और ऑयल बदले जा रहे हैं ताकि छात्राओं को कोई तकनीकी परेशानी न हो।

    क्यों हुआ विलंब?

    पिछली सरकार के कार्यकाल के तहत वर्ष 2021-22 और 2022-23 की छात्राओं के लिए स्कूटी स्वीकृत तो हुई थीं लेकिन सरकार बदलने के बाद इनका वितरण अटक गया। वहीं, इसके बाद के सत्रों की छात्राओं को समय पर स्कूटी मिल गई, जिससे पहले के बैच की छात्राएं खुद को उपेक्षित महसूस कर रही थीं।

    राजस्थान पत्रिका ने 3 अप्रैल को “प्रथम वर्ष में मिलने वाली स्कूटी से वंचित सैकड़ों प्रतिभावान छात्राएं, पूरी हो रही कॉलेज की पढ़ाई” शीर्षक से विशेष रिपोर्ट प्रकाशित कर सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया था। इसके बाद नागौर सहित राज्य के अन्य जिलों में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। जनदबाव और मीडिया की सक्रियता के बाद अब सरकार ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है।

    योजना का उद्देश्य

    राज्य सरकार की कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत 12वीं कक्षा के बाद सरकारी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाली मेधावी छात्राओं को मेरिट के आधार पर स्कूटी दी जाती है। पिछले चार-पांच वर्षों में नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों की 1200 से अधिक छात्राओं को इस योजना का लाभ मिला है।अब जबकि 177 स्कूटियों की बैटरी और ऑयल बदलने का कार्य अंतिम चरण में है, जिला प्रशासन 8 जुलाई से पहले वितरण प्रक्रिया पूरी कर देगा। लंबे इंतजार के बाद इन होनहार बेटियों को अब उनका हक मिलने जा रहा है।

    Brilliant girls Devnarayan chatra scooties vitran yojna education Government college Kaalibai bhil medhavi chatra yojna Scooties
    Sonali Singh

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    July 18, 2025

    चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    July 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (97)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (17)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (934)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.