Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    मौसम

    राजस्थान में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से राहत और आफत दोनों

    Sonali SinghBy Sonali SinghJune 21, 2025No Comments3 Mins Read

    जयपुर: राजस्थान में मानसून ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जहां प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और नदियों के उफान ने मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और दौसा सहित प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री गिरकर 28.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि श्रीगंगानगर और जैसलमेर में पारा क्रमशः 42.8 और 41.3 डिग्री तक बना हुआ है।

    डबल अलर्ट जारी, प्रशासन सतर्क

    मौसम विभाग ने शुक्रवार की सुबह राज्य के लिए डबल अलर्ट जारी किया। इसमें 10 जिलों को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। ऑरेंज अलर्ट पाली, जोधपुर, जालौर और अजमेर जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां तेज अंधड़, भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, टोंक और नागौर में येलो अलर्ट के तहत हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना है। विभाग ने लोगों से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा बिजली उपकरणों को अनप्लग करने की सलाह दी है।

    जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कोटा संभाग में हालात ज्यादा गंभीर हैं, जहां नदियों और नालों के उफान पर आने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। कोटा बैराज के दो गेट खोलकर 6229 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। राणाप्रताप सागर भी ओवरफ्लो की स्थिति में है। पलको नदी उफान पर है। देवरी कस्बा दो हिस्सों में बंट गया है और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    जयपुर में रिकॉर्ड बारिश

    जयपुर जिले में चाकसू में 148 मिमी, माधोराजपुरा में 122 मिमी, कोटखावदा में 110 मिमी और फागी में 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। करौली में 83 मिमी और नादौती में 108 मिमी बारिश हुई है। बारां जिले के अटरू में 121 मिमी और किशनगंज में 124 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

    आगे भी भारी बारिश की संभावना

    जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा झारखंड के ऊपर बना वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जिसका असर राजस्थान पर पड़ेगा। 22 और 23 जून को जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

    सावधानी जरूरी

    मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतें। जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें, बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बारिश राहत लेकर आई है, लेकिन जरा सी लापरवाही इसे आफत में बदल सकती है।

    Double alert Heat strome Heavy rain Monsoon Raining Weather department
    Sonali Singh

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    July 18, 2025

    चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    July 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.