राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जुलाई के दूसरे सप्ताह में बड़ी परीक्षा श्रृंखला आयोजित करने जा रहा है। 7 से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोग कुल छह परीक्षाएं आयोजित करेगा, जिसमें हज़ारों उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। ये परीक्षाएं मुख्य रूप से अजमेर जिला मुख्यालय पर आयोजित होंगी और इनमें तकनीकी सहायक (जियोफिजिक्स), बायोकेमिस्ट, जूनियर केमिस्ट समेत अन्य तकनीकी और अकादमिक पदों की भर्तियां शामिल हैं। सभी परीक्षाएं अजमेर जिले के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। आयोग ने जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर परीक्षा की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। RPSC का उद्देश्य पारदर्शी…
Author: Udyansh Pandey
जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रदेश में अग्निशमन विभाग द्वारा जारी की जाने वाली फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के नवीनीकरण नियमों में बड़ा संशोधन किया है। अब नगर निकाय क्षेत्रों में एनओसी के नवीनीकरण पर लिया जाने वाला शुल्क दोगुना कर दिया गया है। यह निर्णय नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका क्षेत्रों में सभी व्यावसायिक और आवासीय इमारतों पर लागू होगा। संशोधित दरों के अनुसार, नगर निगम क्षेत्रों में अब फायर एनओसी के नवीनीकरण के लिए ₹20,000 का शुल्क लिया जाएगा, जो पहले ₹10,000 था। नगर परिषद क्षेत्रों में यह राशि ₹10,000 (पहले ₹5,000) और नगरपालिका क्षेत्रों में ₹15,000…
जयपुर स्थित ऐतिहासिक गोविंद देवजी मंदिर में श्रद्धालुओं को अब भगवान के दर्शन मात्र 40 सेकंड के लिए और करीब 25 फीट की दूरी से ही करने की अनुमति है। इस नई व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मंदिर प्रशासन द्वारा की गई इस व्यवस्था में अब भजन और कीर्तन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही थी, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण बना रहता था। अब इन धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगने से श्रद्धालु खुद को ईश्वर से दूर महसूस कर रहे हैं। कॉन्ग्रेस नेता…
जयपुर के प्रतिष्ठित राजमंदिर सिनेमा हॉल में ‘जुरासिक वर्ल्ड’ फिल्म का भारत में पहला प्रीमियर आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके को भव्य बनाने के लिए थिएटर को डायनासोर की थीम पर सजाया जाएगा, जिससे दर्शकों को फिल्म से पहले ही एक रोमांचकारी अनुभव मिल सके। इस इवेंट में देशभर से करीब 1,000 सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और डिजिटल क्रिएटर शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम न केवल एक फिल्म प्रीमियर है, बल्कि एक इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस भी होगा, जिसमें विजुअल इफेक्ट्स, लाइव एक्टिविटी और डायनासोर मॉडल्स का प्रदर्शन भी किया जाएगा। ‘जुरासिक वर्ल्ड’ फ्रेंचाइज़ी की यह नई फिल्म दुनियाभर में…
जयपुर: दुबई से जयपुर आ रही एक फ्लाइट में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि शराब के नशे में उसने एयर होस्टेस से बदसलूकी और छेड़छाड़ भी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक पहले से ही नशे की हालत में था और फ्लाइट के दौरान शराब पीने की जिद कर रहा था। जब एयर होस्टेस ने उसे रोका, तो उसने अभद्रता शुरू कर दी और मना करने के बावजूद शराब पीता रहा। इस दौरान उसने एयर होस्टेस के साथ गलत तरीके से व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। फ्लाइट के जयपुर पहुंचते…
राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा क़े नेताओं क़े बिच आरोप प्रत्यारोप खूब देखने को मिल रहा है। राजस्थान क़े पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान क़े वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर एक बड़ी बात कहीं थी कि भाजपा क़े अन्दर ही मुख्यमंत्री को उनके पद से हटाने क़े लिए साजिश रची जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत पर गहरा आरोप लगाए है।मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस अशोक गहलोत क़े जगह सचिन पायलट को ज्यादे महत्व दे रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अशोक गहलोत को दिया करारा जवाब मदन राठौड़ ने कहा कि…
एक तरफ जब भ्रूण लिंग का जांच करना कानूनन अपराध माना गया है वही दूसरी तरफ इसलिए अपराध का अंजाम देने वाले अपराधियों कि संख्या बढ़ती ही जा रही है।भ्रूण लिंग क़े जांच में उपयोग होने वाली प्रोटेबल सोनोग्राफी मशीन को बेचने क़े लिए पश्चिमबंगाल से जयपुर आये गिरोह क़े एक दलाल को पीसीपिएनडिटी टीम ने डीकाय ऑपरेशन क़े जरिये गिरफ्तार किया है। डॉन को गिरफ्तार करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है चीन निर्मित पोर्टबल सोनोग्राफी मशीन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफास हो गया है। पश्चिम बंगाल से जयपुर आये इसलिए गिरोह क़े एक दलाल अमिताभ भादूरी को गिरफ्तार कर…
राजस्थान क़े पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दावा किया है की भाजपा क़े अन्दर क़े लोग ही भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद से हटाने की गहरी साजिश रच रहे है। युवा मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहना चाहिए भारतीय जनता पार्टी राजस्थान क़े मुख्यमंत्री और ओजस्वी नेता भजनलाल शर्मा है जिनके ऊपर एक बार फिर से सियासी राजनीति देखने को मिल रहा है।राजस्थान में कांग्रेस क़े मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत ने कहा की प्रदेश को एक युवा मुख्यमंत्री मिला है इसके साथ कोई रजनीति नहीं होनी चाहिए, पार्टी क़े लोगों को धैर्य और सामंजस्य बनाकर…
भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष मिशन Axiom-4 के जरिए पृथ्वी की कक्षा से परे कदम रखा। वे विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद 41 वर्षों में पहले भारतीय हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष यात्रा की है। राकेश शर्मा ने 1984 में कहा था “सारे जहाँ से अच्छा” और अब शुभांशु ने उस गौरवगाथा को एक नई पीढ़ी तक पहुंचा दिया है। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसX के फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा शुभांशु और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने…
देश में युवाओं की संख्या जिस प्रकार से बढ़ रही हैं उतना नौकरियों का सृजन न हो पाने क़े कारण प्रत्येक वर्ष पुरे देश में करोड़ों युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।राजस्थान में भी रोजगार को लेकर युवाओं क़े समक्ष एक प्रमुख चुनौती बनी हुई हैं।आय क़े कोई साधन न हो पाने क़े कारण रोजगार क़े लिए युवाओं को दर दर भटकना पड़ रहा है। राजस्थान सरकार ने इन युवाओं की समस्या को संज्ञान में लेकर इसके समाधान क़े लिए मुख्यमंत्री युवा संबल योजना क़े निमित्त युवाओं को प्रति महीने 4000 रूपये का बेरोजगारी भत्ता देने का…