Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया
- अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
- चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात
- राजस्थान में देखने मिला आस्था का अनोखा रूप – श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर सवारियां सेठ को अर्पित किया 10 किलो चांदी का पेट्रोल पंप
- देश में पहली बार राष्ट्रीय ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर अटकलें, छह सीटें अब भी खाली
- जयपुर में बेनीवाल को लेकर सियासी घमासान: विधायक आवास खाली करने के नोटिस से गरमाई राजनीति, सोशल मीडिया पर भिड़े समर्थक और विरोधी
- भारत गौरव अवार्ड समारोह को सीएम भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित
Author: Anivesh Mandloi
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। बोर्ड के अनुसार, 12वीं कक्षा के परिणाम 25 से 28 मई 2025 के बीच घोषित किए जाएंगे, जिसकी अंतिम तिथि और समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की मंजूरी के बाद तय किए जाएंगे। परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें 8,66,270 छात्रों ने भाग लिया। बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है और परिणाम घोषणा की तैयारियों में जुटा है। परिणाम कैसे चेक करें? छात्र…
आज आयोजित हुई JTA संविदा परीक्षा में एक बड़ा तकनीकी मुद्दा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार, परीक्षा कोड WA23 के तहत जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, उनकी OMR शीट्स पर न परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर के लिए जगह थी और न ही वीक्षकों के सिग्नेचर ब्लॉक। यह मुद्दा सामने आते ही सवालों की बौछार शुरू हो गई। बोर्ड से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी आलोक राज ने इस मुद्दे पर स्पष्ट करते हुए कहा है कि यह एक “अनजानी तकनीकी गलती” थी, जिसमें OMR शीट्स प्रिंट करते समय एक प्रिंटर से सेट WA23 में सिग्नेचर ब्लॉक्स…
थार, राजस्थान: जहां एक ओर देशभर में मातृ शक्ति को सम्मान देने की बातें होती हैं, वहीं राजस्थान के थार क्षेत्र से आई एक खबर ने इंसानियत और प्रशासनिक न्याय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक 2 माह की नवजात की मां को सिर्फ इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि उसने अपनी जमीन पर लगने वाले टावर के बदले मुआवज़ा की मांग की। क्या अपनी ज़मीन के हक के लिए आवाज़ उठाना अब अपराध बन चुका है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रहे हैं। “पुलिस अब न्याय…
राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक (Computer Instructors) लंबे समय से वेतनमान और ग्रेड पे को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में वायरल हुई एक पोस्ट ने इस मुद्दे को फिर से सामने ला दिया है, जिसमें बताया गया कि कंप्यूटर अनुदेशकों को सिर्फ 2800 रुपये की ग्रेड पे दी जा रही है। वहीं, शिक्षा विभाग में ही कार्यरत म्यूजिक, ड्राइंग और क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर्स को बिना B.Ed योग्यता के भी 4800 रुपये की ग्रेड पे मिल रही है। इससे कंप्यूटर अनुदेशकों में आक्रोश है और वे इसे खुला भेदभाव मान रहे हैं। सरकारी नौकरी में “ग्रेड पे” उस पद की…
जालौर जिले की रानीवाड़ा तहसील के बारलावास गांव में कल दोपहर 2 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी भोला राम बारलावास ने इस समस्या को उजागर करते हुए ट्वीट किया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है और गांव में बिजली नहीं है। उन्होंने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JDVVNL) को टैग करते हुए समस्या के समाधान की मांग की। JDVVNL ने इस ट्वीट का संज्ञान लेते हुए प्रतिक्रिया दी हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि समस्या का समाधान हुआ है या नहीं, और न ही…
जालोर जिले के रानीवाड़ा कस्बे में आज भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों देशभक्तों ने भाग लेकर देशप्रेम और एकता का अद्वितीय संदेश दिया। इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और युवा संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नारायण सिंह देवल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, बलिदान और संकल्प का प्रतीक है। हमें इसे केवल पहनावा नहीं, बल्कि आदर्श मानकर जीवन में उतारना चाहिए।” हम सभी को यह समझना होगा कि असली देशभक्ति…
उदयपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उदयपुर महानगर द्वारा प्रोफेशनल कोर्स में अध्ययनरत छात्रों के लिए एक विशेष सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को समाज की जमीनी हकीकत से जोड़ना और उनमें सेवा, संवेदनशीलता व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, फार्मेसी, मैनेजमेंट और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे छात्रों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थित समाज के विभिन्न वर्गों से सीधे जोड़ने का प्रयास किया गया। प्रतिभागी छात्रों ने सामाजिक संस्थाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों, झुग्गी-झोपड़ियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से…
अजमेर: सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, जो विश्व भर में शांति, प्रेम और आध्यात्मिकता का प्रतीक मानी जाती है, सोमवार को एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनी। देशभक्ति और सौहार्द का अद्भुत दृश्य दरगाह के बाहर तब देखने को मिला जैसे ही विशाल तिरंगा रैली पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया। देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और पूरे क्षेत्र में एकता और भाईचारे का संदेश फैल गया। इस तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां, सामाजिक संगठन, और आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में लहराते तिरंगे और वंदे मातरम्, भारत माता की…
जयपुर: समाज की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई “पुलिस मित्र योजना” राज्यभर में लोकप्रियता हासिल कर रही है। इस योजना के तहत, वे जिम्मेदार नागरिक जो जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यों में सहयोग करना चाहते हैं, उन्हें “पुलिस मित्र” के रूप में जोड़ा जा रहा है। कौन बन सकता है पुलिस मित्र? 18 वर्ष से अधिक आयु का, समाज सेवा के लिए इच्छुक, सक्रिय नागरिक, जिसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो, पुलिस मित्र बनने का पात्र है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को अपने नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क कर…
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज न्यायालयों में लंबित विभागीय प्रकरणों की समीक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनहित और विकास योजनाओं से जुड़े मामलों की प्रभावी पैरवी कर उन्हें प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को समय पर राहत मिलनी चाहिए ताकि सरकार के प्रति उनका भरोसा बना रहे और और भी अधिक मजबूत हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में यह निर्णय लिया…
