Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया
- अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
- चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात
- राजस्थान में देखने मिला आस्था का अनोखा रूप – श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर सवारियां सेठ को अर्पित किया 10 किलो चांदी का पेट्रोल पंप
- देश में पहली बार राष्ट्रीय ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर अटकलें, छह सीटें अब भी खाली
- जयपुर में बेनीवाल को लेकर सियासी घमासान: विधायक आवास खाली करने के नोटिस से गरमाई राजनीति, सोशल मीडिया पर भिड़े समर्थक और विरोधी
- भारत गौरव अवार्ड समारोह को सीएम भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित
Author: Anivesh Mandloi
बाड़मेर/जैसलमेर, राजस्थान: थार के रेगिस्तानी इलाकों में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सैकड़ों वर्षों पुराने खेजड़ी के पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे न केवल पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ रहा है, बल्कि वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास भी खतरे में पड़ रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों में देखा गया कि जिन मजदूरों को खेजड़ी के पेड़ काटने के लिए लाया गया, वे उन्हीं पेड़ों की छांव में बैठकर खाना खा रहे हैं। पर्यावरणवादी द…
बाड़मेर: 9 मई को भारत ने एक खास कदम उठाते हुए जैसलमेर से अजमेर तक 9 ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) के चूजों को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित किया। ये कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि जैसलमेर पाकिस्तान सीमा से सिर्फ 10 किमी दूर है और हाल ही में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। ये चूजे जैसलमेर के रामदेवरा स्थित ब्रीडिंग सेंटर में थे। 7 मई को भारत ने कश्मीर के पहलगाम में 26 भारतीयों की मौत के जवाब में पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमला…
राजस्थान के नागौर जिले में सामाजिक समरसता और भाईचारे की एक मिसाल कायम हुई, जब क्षत्रिय समाज ने दलित समाज के दूल्हे का भव्य स्वागत किया। इस ऐतिहासिक मौके पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने न सिर्फ दूल्हे को घोड़ी पर बैठाया, बल्कि उसे अपनी पारंपरिक पगड़ी भी पहनाई और बारात को अपनी पुश्तैनी हवेली में ठहराया। घटना एक छोटे से गांव की है, जहां दलित समाज की एक बारात गांव में पहुंची। आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में दलित बारातों को लेकर तनाव या विरोध की खबरें आती रही हैं, लेकिन इस बार क्षत्रिय समाज के लोगों ने सभी रूढ़ियों…
जालोर ज़िले में शासन-प्रशासन का आमजन के प्रति सहयोगी भाव लगभग लुप्त होता जा रहा है। जिले की कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण सेवा केंद्र में गुरुवार को हुई जनसुनवाई में एक बार फिर यही तस्वीर सामने आई, जब 26 से अधिक पीड़ित अपनी पुरानी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें कई मामले 5 से 8 बार तक पहले भी जनसुनवाई में आ चुके हैं। प्रशासनिक संवेदनहीनता का आलम यह रहा कि कुछ परिवादी बार-बार एक ही शिकायत लेकर आ रहे हैं, लेकिन निस्तारण के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। कलेक्टर ने सुनवाई कर निर्देश तो दिए, लेकिन कार्यान्वयन की…
उदयपुर के तीज चौक इलाके में बीती रात हुई हिंसक घटना के विरोध में आज सुबह व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया। घटना शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र की है, जहां सब्जी मंडी में दो पक्षों के बीच सब्जी खरीदने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात हथियारों से लैस युवकों ने एक सब्जी विक्रेता पर हमला कर दिया। हमले में सतवीर नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हमलावरों ने सब्जी के ठेलों में आग लगा दी। आग पर काबू पाने के लिए…
श्रीगंगानगर: रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन, हिसार के प्रयासों को सफलता मिली है। हिसार को चंडीगढ़ से सीधी ट्रेन सेवा मिलने जा रही है। रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें दिल्ली-रेवाड़ी (54085/86) पैसेंजर ट्रेन को सातरोड तक विस्तारित किए जाने की घोषणा की गई है। यात्री सुविधा में नया अध्याय डीआरयूसीसी सदस्य आकाश के सतत प्रयासों का यह नतीजा है कि हिसार को चंडीगढ़ जैसी महत्वपूर्ण राजधानी से सीधा रेल संपर्क मिल पाया है। इससे न केवल व्यापारिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक यात्राएं आसान होंगी, बल्कि आम यात्रियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। आगे भी जारी…
जयपुर: देश की सेमी-हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी डिजाइन की गई अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटे तक अब तक नहीं पहुंच पाई है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, यह आधुनिक ट्रेन फिलहाल औसतन 73.48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, जो अपेक्षाओं से काफी कम है। राजस्थान में हालात बेहतर, लेकिन सीमाएं बरकरार रेल मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान से चलने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों की औसत गति 72.28 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। राज्य में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत है, जो 80.26 किमी प्रति घंटे की…
जालौर: जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने सांचौर थाना में तैनात कांस्टेबल सुरेशकुमार (बैज नं. 1090) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कांस्टेबल सुरेशकुमार पर आरोप है कि उसने अवैध शराब से भरे ट्रक को राजस्थान सीमा से गुजरात सीमा में प्रवेश करवाने में सहायता की। जांच के दौरान उसके इस गैरकानूनी कृत्य में संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद एसपी ने यह सख्त निर्णय लिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तस्करी जैसे मामलों में लिप्त किसी भी कार्मिक को बख्शा नहीं जाएगा। विभागीय…
राजस्थान का राज्य पशु चिंकारा (इंडियन गजेल) आज अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है। पश्चिमी राजस्थान के मरुस्थलीय जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर व जालोर के खेतों व ओरणों में पाए जाने वाले ये मृदुभाषी वन्यजीव अब इंसानी गतिविधियों व आवारा कुत्तों के बीच पिस रहे हैं। चिंकारा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह रेगिस्तान के कठिन हालातों में भी जीवित रह सकता है, लेकिन आज यह मानवीय लापरवाही के कारण संकट में है। तारबंदी से चिंकारा का प्राकृतिक आवास खत्म राज्य सरकार ने किसानों को खेतों के चारों ओर जाली तारबंदी के लिए सब्सिडी दी…
जयपुर राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा रद्द करने, पेपरलीक मामलों की CBI जांच कराने और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पुनर्गठन की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में बुधवार से शहीद स्मारक पर फिर से धरना शुरू हो गया। हनुमान बेनीवाल ने अपने ट्वीट में सभी युवाओं से सुबह 11:30 बजे तक जयपुर के जालूपुरा स्थित उनके आवास पर पहुंचने का आग्रह किया और फिर वहां से शहीद स्मारक तक रैली कर धरने में भाग लिया। धरना स्थल पर बेनीवाल ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से…
