Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया
- अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
- चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात
- राजस्थान में देखने मिला आस्था का अनोखा रूप – श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर सवारियां सेठ को अर्पित किया 10 किलो चांदी का पेट्रोल पंप
- देश में पहली बार राष्ट्रीय ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर अटकलें, छह सीटें अब भी खाली
- जयपुर में बेनीवाल को लेकर सियासी घमासान: विधायक आवास खाली करने के नोटिस से गरमाई राजनीति, सोशल मीडिया पर भिड़े समर्थक और विरोधी
- भारत गौरव अवार्ड समारोह को सीएम भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित
Author: Anivesh Mandloi
जालोर जिले की आहोर तहसील स्थित सांकरणा गांव में एक बार फिर नर्मदा नहर परियोजना की असफलता उजागर हो रही है। गांव में चार-पांच दिन के अंतराल पर भी पीने के पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। लोगों को बूँद-बूँद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में नाराजगी गांववासियों का कहना है कि नर्मदा नहर परियोजना से नियमित जलापूर्ति का दावा हर बार किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। गर्मी के इस भीषण मौसम में नल सूखे पड़े हैं और जलदाय विभाग से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा। पानी की…
जालोर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत चिंताजनक है। जिले में संचालित कुल 1900 केंद्रों में से लगभग 35% केंद्रों में बच्चों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाएं तक मौजूद नहीं हैं। इन केंद्रों पर न तो पीने का पानी है, न बिजली और न ही शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं। गर्मी के इस मौसम में बच्चों और स्टाफ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई केंद्रों की इमारतें इतनी जर्जर हैं कि वहां बच्चों को रखना खतरे से खाली नहीं है। रामदेव कॉलोनी स्थित केंद्र का बरामदा गड्ढों में तब्दील…
बीकानेर: राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागड़े ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर के नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2017 की धारा 11(3) एवं 11(7) के तहत राज्य सरकार के परामर्श से की गई है। प्रो. अखिल रंजन गर्ग वर्तमान में एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर में प्रोफेसर एवं डीन के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभालने की तिथि से आगामी तीन वर्षों तक या 70 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक, इनमें से जो भी पहले हो, के लिए नियुक्त किया गया है।…
राजस्थान के उदयपुर जिले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। फतेहनगर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विशाखापट्टनम से अवैध रूप से लाए जा रहे गांजे की एक बड़ी खेप को जब्त किया है। यह गांजा ट्रक कंटेनर में छिपाकर लाया जा रहा था, जिसे पुलिस की सतर्कता और नाकाबंदी के चलते पकड़ा गया। बरामद गांजा प्लास्टिक के आठ कट्टों में कुल 48 पैकेट्स में भरा गया था, जिनका कुल वजन 199 किलो बताया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित…
नई दिल्ली: भारत सरकार ने पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार (सेवानिवृत्त IAS, 1985 बैच, केरल कैडर) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत राष्ट्रपति द्वारा की गई है। डॉ. अजय कुमार ने प्रीति सूदन (IAS, 1983 बैच, आंध्र प्रदेश कैडर) का स्थान लिया है, जो 29 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त हुई थीं। डॉ. अजय कुमार का कार्यकाल UPSC अध्यक्ष का पदभार संभालने की तिथि से शुरू होगा और यह अनुच्छेद 316(2) के अनुसार निर्धारित होगा। उनकी सेवा शर्तें UPSC (सदस्य) विनियम, 1969 और समय-समय पर किए…
उदयपुर: राजस्थान के मार्बल हब उदयपुर में स्थित मार्बल व्यापारियों ने केंद्र सरकार से तुर्की से मार्बल आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने यह कदम तब उठाया जब हाल ही में हुए “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान तुर्की के ड्रोनों का इस्तेमाल पाकिस्तानी पक्ष द्वारा किया गया था। उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स एसोसिएशन ने यह फैसला सर्वसम्मति से लिया है कि अब तुर्की से कोई भी मार्बल आयात नहीं किया जाएगा। देशहित सबसे ऊपर – व्यापारी बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सुराणा ने ANI को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तुर्की से मार्बल समेत अन्य उत्पादों के…
अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले की करनोस ग्राम पंचायत स्थित ओडास राजकीय विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विद्यालय के एक शिक्षक कक्षा में सोते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बच्चे बाहर खेलते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शिक्षक ने दी सफाई – “तबीयत खराब थी” वीडियो में शिक्षक एक बेंच पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और पास में ही किताबें रखी हुई हैं। जब उनसे इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा, “तबीयत अचानक खराब…
जयपुर: विश्व संवाद केन्द्र फाउंडेशन द्वारा नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को जयपुर स्थित पाथेय भवन नारद सभागार में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारिता में सत्य की खोज, अन्वेषण और मूल्यों की पुनर्स्थापना की आवश्यकता को रेखांकित किया। राज्यपाल बोले – “खबरों में गहराई और सत्य का समावेश ज़रूरी” राज्यपाल श्री बागडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का पत्रकार केवल सूचना वाहक नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र का सशक्त प्रहरी है। उन्होंने महर्षि नारद के जीवन…
जालोर जिले को राजधानी दिल्ली और जयपुर से सीधे जोड़ने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर अब आवाज़ तेज होती जा रही है। राजस्थान किसान संघर्ष समिति (गैर-राजनीतिक संगठन) के प्रदेश पदाधिकारियों ने 21 अप्रैल 2025 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक ज्ञापन भेजकर दिल्ली से भीलड़ी तक नई यात्री रेल सेवा शुरू करने की मांग की थी। 76 साल से जनता कर रही है इंतजार, अभी तक नहीं मिला सीधा रेल संपर्क ज्ञापन में बताया गया है कि भारत को आजाद हुए 76 साल और समदड़ी-भीलड़ी ब्रॉडगेज लाइन बने 15 साल हो चुके हैं, फिर भी जालोर जिला…
सांचौर: CBSE 12वीं परीक्षा परिणाम में सांचौर के डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सावित्री बिश्नोई ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया। कला वर्ग की छात्रा सावित्री ने 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसने कुल 500 में से 496 अंक हासिल किए। विषयवार प्रदर्शन इस प्रकार रहा: अंग्रेजी – 98, राजनीति विज्ञान – 100, भूगोल – 100, अर्थशास्त्र – 100, शारीरिक शिक्षा – 98। अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्ममूल्यांकन का किया पालन सावित्री ने बताया कि उसकी सफलता का राज सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि अनुशासन, समय का सही उपयोग,…
