Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया
- अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
- चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात
- राजस्थान में देखने मिला आस्था का अनोखा रूप – श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर सवारियां सेठ को अर्पित किया 10 किलो चांदी का पेट्रोल पंप
- देश में पहली बार राष्ट्रीय ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर अटकलें, छह सीटें अब भी खाली
- जयपुर में बेनीवाल को लेकर सियासी घमासान: विधायक आवास खाली करने के नोटिस से गरमाई राजनीति, सोशल मीडिया पर भिड़े समर्थक और विरोधी
- भारत गौरव अवार्ड समारोह को सीएम भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित
Author: Anivesh Mandloi
सांचौर/ जालौर: जनसेवा और प्रशासनिक संवेदनशीलता को सशक्त करने की दिशा में सांचौर मुख्यालय पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रभार क्षेत्र के गांवों के दौरे के बाद आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हर जरूरतमंद तक त्वरित राहत पहुंचे, संसाधनों की कोई कमी न हो और जनसमस्याओं का समयबद्ध तथा संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया…
13 मई 2008 को पिंक सिटी जयपुर की फिज़ाओं में खौफ फैल गया था जब मात्र 15 मिनट के भीतर नौ सिलसिलेवार बम धमाकों ने पूरे शहर को दहला दिया। बाजारों में पसरा हुआ सामान्य जीवन देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गया। इन हमलों में 71 निर्दोष लोगों की जान गई और 180 से अधिक घायल हुए। एक जिंदा बम चांदपोल बाजार के पास रामचंद्रजी मंदिर में पाया गया, जिसे सुरक्षा बलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया। इन आतंकी घटनाओं की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी, जिसने ईमेल के जरिए धमाकों का वीडियो भेजकर देश की सुरक्षा…
जयपुर: राजस्थान में उपनिरीक्षक (SI) भर्ती 2021 में पेपर लीक और डमी अभ्यर्थियों के मामलों ने एक बार फिर से पुलिस भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में जालौर की समेता कुमारी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपने स्थान पर संगीता विश्नोई को डमी बनाकर परीक्षा दिलवाई थी। समेता कुमारी की गिरफ्तारी 12 मई 2025 को हुई है। एसओजी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, समेता कुमारी ने 14 सितंबर 2021 को हुई लिखित परीक्षा में डमी बैठाकर उपनिरीक्षक के पद पर चयन प्राप्त किया। इस प्रकरण में पुलिस थाना एसओजी, जयपुर में मुकदमा…
जयपुर: राजस्थान में एलडीसी (लिपिक ग्रेड द्वितीय / कनिष्ठ सहायक) भर्ती के दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 28 मई तक चलेगी। इस बार सत्यापन में बड़ी बदलाव किया गया है अब पहली बार बायोमीट्रिक जांच भी की जा रही है। पिछले कुछ समय में कई भर्तियों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां असली अभ्यर्थियों की जगह डमी यानी फर्जी लोग परीक्षा देने पहुंचे थे। इन मामलों की जांच एसओजी ने की और कई लोगों को पकड़ा भी गया। इसी को ध्यान में रखते हुए अब एलडीसी भर्ती में दस्तावेज़ सत्यापन के…
जयपुर: राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भारी कमी होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा निकाली गई वरिष्ठ अध्यापक और स्कूल व्याख्याता की भर्तियों में पदों की संख्या बेहद कम रखी गई है। इससे प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं में गहरी नाराजगी है। पिछले एक साल में खाली हुए हजारों पद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अनुसार, 1 मई 2025 तक वरिष्ठ अध्यापक के 1,09,542 स्वीकृत पदों में से 37,249 पद खाली हैं। इनमें से 11,853 पद तो सिर्फ पिछले एक साल में ही रिक्त हुए हैं,…
राजस्थान के बी.एड. चौथे सेमेस्टर के छात्रों ने पंजाब विश्वविद्यालय से आगामी 14 तारीख को आयोजित होने वाली हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा को स्थगित करने की अपील की है। छात्रों का कहना है कि वे ब्लैकआउट के कारण कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं और वर्तमान समय में परीक्षा देना उनके लिए संभव नहीं है। छात्रों ने बताया कि यह मांग केवल कुछ छात्रों की नहीं बल्कि समस्त राजस्थान के बी.एड. विद्यार्थियों की है, जो पंजाब विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे भी विश्वविद्यालय के ही छात्र हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन से…
आबूरोड शहर थाना पुलिस ने नकबजनी की एक बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक राजफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अप्रैल माह में आबूरोड रेलवे कॉलोनी स्थित एक सूने मकान में हुई चोरी की घटना के संबंध में की गई। चोरी की वारदात उस समय सामने आई जब मकान मालिक ने वापसी पर घर के सामान को अस्त-व्यस्त पाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरों ने मकान से एक LED और टीवी की चोरी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अधिकारी के नेतृत्व में विशेष…
सिरोही जिले की कालंद्री थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जालोर जिले के करड़ा थाना क्षेत्र के खारा गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सिरोही जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र के मडिया गांव में अस्थाई रूप से रह रहा था। पुलिस ने आरोपी…
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत अजमेर के वार्ड संख्या 71, शिव विहार कॉलोनी में बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस योजना के अंतर्गत शिव विहार कॉलोनी में 21 लाख रुपये की लागत से मुख्य सड़क का निर्माण कराया जाएगा, वहीं महावीर उद्यान के चारों ओर 5 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी। कुल मिलाकर 26 लाख रुपये की लागत से यह कार्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेगा। कार्य शुभारंभ के अवसर पर वार्ड पार्षद, नगर निगम के अधिकारी, और स्थानीय समाजसेवियों की उपस्थिति रही। स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा…
डोली-धवा क्षेत्र में इंडस्ट्रीज से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी की समस्या से निजात पाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। इस दिशा में जेपीसीआरएफ ट्रस्ट द्वारा एक नई योजना बनाई गई है, जिसके तहत सीईटीपी से निकलने वाले ट्रीटेड पानी को मौजूदा स्थान के बजाय जोजरी नदी के दूसरे छोर पर ले जाया जाएगा। इसके लिए 600 मिमी व्यास की करीब 4 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जो विवेक विहार योजना से होकर पाली रोड के पास जोजरी नदी से जुड़ेगी। योजना पर काम शुरू करने से पहले प्रदूषण नियंत्रण विभाग व प्रशासन से अनुमति ली जाएगी। अनुमानित खर्च…
