Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया
- अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
- चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात
- राजस्थान में देखने मिला आस्था का अनोखा रूप – श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर सवारियां सेठ को अर्पित किया 10 किलो चांदी का पेट्रोल पंप
- देश में पहली बार राष्ट्रीय ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर अटकलें, छह सीटें अब भी खाली
- जयपुर में बेनीवाल को लेकर सियासी घमासान: विधायक आवास खाली करने के नोटिस से गरमाई राजनीति, सोशल मीडिया पर भिड़े समर्थक और विरोधी
- भारत गौरव अवार्ड समारोह को सीएम भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित
Author: Anivesh Mandloi
कोटड़ी (राजस्थान): मातृ दिवस के अवसर पर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कोटड़ी गांव में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सुवा दाई मां को सम्मानित किया। दशकों से ग्रामीण प्रसव सेवाओं में समर्पित रही सुवा दाई मां को “मातृत्व की मूक नायिका” कहते हुए उप मुख्यमंत्री ने उनके त्याग और सेवा को नमन किया। दीया कुमारी ने कहा, “सुवा दाई मां त्याग, समर्पण और मातृत्व की जीवंत मूर्ति हैं। ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने बिना किसी व्यक्तिगत लाभ के समाज को अपनी सेवा दी, लेकिन उम्र ढलने पर समाज इन्हें अक्सर भुला देता है।” यह सम्मान एक प्रतीक…
जिला कलेक्टर टीना डाबी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। बाजारों को बंद कर दिया गया है और ब्लैकआउट के आदेश दिए गए हैं। यह कदम पाकिस्तान की ओर से संभावित हमले की आशंका के चलते उठाया गया है। ब्लैकआउट के दौरान नागरिकों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है: सायरन बजने पर तुरंत घरों में शरण लें। घर, दुकान, संस्थान की सभी लाइटें बंद करें। अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, सड़कों पर आवाजाही से बचें। प्रशासन व पुलिस के निर्देशों का…
अजमेर: श्री क्षत्रिय प्रतिभा विकास एवं शोध संस्थान द्वारा अजमेर में आयोजित 24वें ‘क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस गरिमामय अवसर पर समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दीया कुमारी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि, “समाज की प्रतिभाओं को मंच देकर सम्मानित करना केवल उनके मनोबल को बढ़ाता ही नहीं, बल्कि अन्य युवाओं को भी प्रेरणा देता है।” उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को उनके उज्जवल…
जयपुर: राजस्थान सरकार एक बार फिर युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर देने जा रही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer – VDO) के 850 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। भर्ती प्रक्रिया की आधिकारिक अधिसूचना जून 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी ऑनलाइन प्रारंभ हो जाएगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। ग्राम विकास अधिकारी की यह भर्ती राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को सुचारू…
जालौर: चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नरेंद्र सक्सेना ने गुरुवार को जालौर जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, डॉ. सक्सेना ने अस्पतालों में लू से बचाव की तैयारियों, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों की स्थिति और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. सक्सेना ने कहा कि सरकार जनस्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और निरीक्षण का उद्देश्य जमीनी हकीकत को समझना और सुधार…
राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. हल्पना हटेजा द्वारा कॉमर्स के तीन प्रमुख विभाग ABST, EAFM और BADM को बंद करने का तुगलकी फरमान जारी किया गया है। बिना छात्र-संकाय से विचार-विमर्श के लिए गए इस कदम ने विश्वविद्यालय में असंतोष की लहर दौड़ा दी है। इस फैसले के खिलाफ सबसे बड़ा वार किया वहीं के एक छात्र ने, जिसने एक तीखा राजनीतिक कार्टून बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कार्टून में कुलपति को ‘हिटलर तानाशाह’ की तरह सिंहासन पर बैठे दिखाया गया है, और सामने डीन प्रो. शर्मा जी से कहती नजर आ रही हैं – “मैं कॉमर्स के तीनों…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को युद्धविराम (सीज़फायर) हुआ। दिखने में यह शांति का कदम है, लेकिन इसके पीछे कई बड़े सवाल और कारण छिपे हैं। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी। अमेरिका की मदद से उसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज मिला। यह कर्ज मिलने के लिए पाकिस्तान को अपने माहौल में शांति दिखानी थी। इसके बाद ही दोनों देशों के बीच यह सीज़फायर हुआ। भारत ने इस दौरान आतंकवादी हमलों का जवाब भी दिया, लेकिन अब वह भी नहीं चाहता कि हालात ज्यादा बिगड़ें। हालांकि, भारत के लिए यह सोचने…
जयपुर: राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित सूचना सहायक भर्ती परीक्षा से संबंधित न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के लिए राज्य सरकार और चयन बोर्ड दोनों स्तरों पर प्रयास जारी हैं। यह मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा किया गया था, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के तहत सूचना सहायकों की भर्ती की जानी थी। परीक्षा के आयोजन से लेकर परिणाम तक की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, किंतु कई याचिकाओं के कारण नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लग…
चौमूं क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। क्षेत्र के थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा स्वयं माइक लेकर मोहल्लों में जाकर लोगों को ब्लैकआउट, आपात स्थिति और आपदा से निपटने के उपायों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।शर्मा लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और केवल अधिकृत स्रोतों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करने का आग्रह किया। पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार: पटाखों और आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है।…
जालोर: सीमा पर तनाव के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में भीनमाल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम चौधरी, निवासी जुंजाणी, थाना भीनमाल के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, विक्रम चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की, जिसमें दावा किया गया था कि “भीनमाल के आसमान में 50 से 60 अज्ञात एरियल कंपोनेंट्स (तारें) उत्तर से दक्षिण की ओर जाते दिखाई दिए।” इस पोस्ट में #IndoPakWar हैशटैग का भी प्रयोग किया गया, जिससे लोगों में भ्रम और दहशत का माहौल बना। जालोर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञान…
