Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    धर्म

    जानिए क्या है आज का राशिफल ? 6 अप्रैल को कैसी जाएगी आपकी जिंदगी

    Udyansh PandeyBy Udyansh PandeyApril 6, 2025No Comments5 Mins Read

    6 अप्रैल 2025 का राशिफल

     

    मेष राशि

    आज आप पिता का कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में अधिक सौहार्द बढ़ेगा। आपके मन में नवीन विचार आएंगे, लेकिन आपको अपनी सोच को संयमित रखना होगा। किसी से वाद-विवाद करने से बचें। वैवाहिक जीवन को सुखद बनाए रखने के लिए किसी प्रकार की भ्रांति न पालें। आप किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। भगवान श्रीराम के दर्शन करें, अटके हुए कार्य संपन्न होंगे।

    शुभ रंग: मैजेंटा

    शुभ अंक: 3

     

    वृष राशि

    आज नवरात्रि के नवें दिन भगवान श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप अपने कार्यों में काफी हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में और सुदृढ़ होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे जीवन में उन्नति के अवसर मिलेंगे। ऑफिस का लम्बे समय से लंबित कार्य पूर्ण होने से राहत मिलेगी। भगवान श्रीराम को खीर का भोग लगाएं, समाज में सम्मान बढ़ेगा।

    शुभ रंग: गुलाबी

    शुभ अंक: 3

     

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। संपत्ति खरीदने का विचार बनाएंगे। रुका हुआ कार्य पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। संध्या तक शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में उल्लास का वातावरण रहेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहेगी। प्रियजन से उपहार प्राप्त होगा, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी। अपने आराध्य देव को प्रणाम करें, दिन मंगलमय रहेगा।

    शुभ रंग: हरा

    शुभ अंक: 2

     

    कर्क राशि

    परिवार के सहयोग से आप हर कार्य को कुशलता से संभाल पाएंगे। आज किसी विषय को लेकर गहन विचार करेंगे। नए लोगों से संपर्क होगा, जो आगे चलकर व्यवसाय में आर्थिक लाभ दिलाएंगे। घर में किसी आयोजन की योजना बनाएंगे। नवरात्रि के नवें दिन धार्मिक अनुष्ठान कराने का विचार करेंगे। भगवान श्रीराम को चने के सत्तू का भोग अर्पित करें, सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    शुभ रंग: नीला

    शुभ अंक: 8

     

    सिंह राशि

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटकी धनराशि प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा, परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। घर में हवन कराने से व्यापार में वृद्धि होगी।

    शुभ रंग: पीला

    शुभ अंक: 1

     

    कन्या राशि

    आपको अपनी कार्यकुशलता में सुधार करने की आवश्यकता है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आर्थिक लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नए उपक्रम की योजना बनाएंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। वार्तालाप में संयम बनाए रखें। व्यापार में लाभ की संभावना है। गायत्री मंत्र का जप करें, शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।

    शुभ रंग: लाल

    शुभ अंक: 9

     

    तुला राशि

    आज बच्चों के कार्यों में आपका धन व्यय होगा। आपके सद्भावपूर्ण व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी विश्वास से रिश्ते सुदृढ़ होंगे। कोई विशेष इच्छा पूरी होगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बढ़ाएं। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन शुभ रहेगा।

    शुभ रंग: नीला

    शुभ अंक: 2

     

    वृश्चिक राशि

    यदि आप किसी को अपने मन की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए प्रोजेक्ट पर मित्रों से सलाह लेंगे। दिनभर भक्ति भाव में मन लगेगा। राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें, सभी कार्य सफल होंगे।

    शुभ रंग: नारंगी

    शुभ अंक: 6

     

    धनु राशि

    आज आपका दिन अद्भुत रहेगा। कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में लाभ होगा। सहकर्मियों की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। विवादों से बचें। सेहत का ध्यान रखें। संध्या समय परिवार के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। जरूरतमंद को जौ दान करें, व्यवसाय में प्रगति होगी।

    शुभ रंग: बैंगनी

    शुभ अंक: 5

     

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ व्यवसायिक चर्चा करेंगे। पारिवारिक कार्यों में सभी का सहयोग मिलेगा। सहपाठी किसी विषय को समझने के लिए आपकी मदद लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ऑनलाइन व्यापार शुरू करने का विचार करेंगे। माता सिद्धिदात्री की आरती करें, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

    शुभ रंग: काला

    शुभ अंक: 7

     

    कुंभ राशि

    आज का दिन लाभकारी रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। सभी कार्य सिद्ध होंगे और दिन उत्तम रहेगा। नवविवाहितों के दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। व्यापारिक उन्नति के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। माता के दर्शन करें, जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

    शुभ रंग: हरा

     

    मीन राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम का फल प्राप्त होगा। करियर के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।

    भगवान श्री राम को मिठाई अर्पित करें, समस्याओं का समाधान होगा।

    शुभ रंग: भूरा

    शुभ अंक: 9

     

    6 April Daily prediction Horoscope Jyotish Rashifal
    Udyansh Pandey
    • Website

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    गोविंद देवजी मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी, भजन-कीर्तन पर भी रोक

    July 1, 2025

    भूपालसागर में महाराणा प्रताप, पन्ना धाय और राणा पूंजा की प्रतिमाओं का अनावरण, बलिदान और स्वाभिमान को किया गया नमन

    May 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.