Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    क्राइम

    26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया, NIA को 18 दिन की रिमांड 

    Udyansh PandeyBy Udyansh PandeyApril 11, 2025No Comments2 Mins Read

    मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गुरुवार को भारत लाया गया। अमेरिकी मार्शलों ने कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में उसे भारतीय अधिकारियों को सौंपा, जिसके बाद विशेष विमान से उसे दिल्ली लाया गया।

    गुरुवार शाम 6:22 बजे उसकी फ्लाइट पालम एयरपोर्ट पर उतरी, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। एयरपोर्ट पर ही उसकी मेडिकल जांच हुई और फिर एनआईए ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।

    NIA ने 20 दिन की रिमांड मांगी, 18 दिन की कस्टडी मिली

    तहव्वुर राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां एनआईए ने उसकी 20 दिनों की रिमांड की मांग की। एजेंसी ने कोर्ट में पुख्ता सबूतों का हवाला दिया, जिनमें ईमेल्स और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड शामिल हैं, जो 26/11 हमले की साजिश को उजागर करने में मदद करेंगे। कोर्ट ने तहव्वुर राणा को 18 दिनों की रिमांड पर भेज दिया, जिससे अब एनआईए उससे गहन पूछताछ कर सकेगी।

    पहले दिन परिवार और संपर्कों पर होगी पूछताछ

    सूत्रों के मुताबिक, तहव्वुर राणा से पूछताछ का पहला दौर उसके पारिवारिक और व्यावसायिक संपर्कों पर केंद्रित रहेगा। एजेंसियां यह जानने का प्रयास करेंगी कि उसने हमलों की साजिश में किस-किस की मदद ली और कौन-कौन उसके नेटवर्क में शामिल था।

     

    अमेरिका ने जारी की प्रत्यर्पण की तस्वीरें

    अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें वह बेड़ियों में जकड़ा नजर आ रहा है।

    अजमल कसाब और जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जुंदाल के बाद तहव्वुर राणा तीसरा ऐसा अपराधी है, जिस पर भारत में 26/11 मुंबई हमले को लेकर मुकदमा चलेगा।

     

    क्यों है तहव्वुर राणा अहम?

    मुंबई हमले का साजिशकर्ता: तहव्वुर राणा पर लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर मुंबई आतंकी हमले की योजना बनाने का आरोप है।

    अमेरिका से प्रत्यर्पण: लंबे कानूनी संघर्ष के बाद उसे भारत लाने में सफलता मिली।

    एनआईए की जांच: अब उससे हमले के मास्टरमाइंड्स, पाकिस्तान में उसके संपर्कों और हमले की विस्तृत योजना पर पूछताछ होगी।

    तहव्वुर राणा की गिरफ्तारी भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है। एनआईए अब उसकी कस्टडी में गहन पूछताछ कर यह जानने का प्रयास करेगी कि 26/11 हमलों के पीछे कौन-कौन था और क्या इससे जुड़े अन्य आरोपी भी भारत की गिरफ्त में आ सकते हैं।

    26-11 हमला अमेरिका प्रत्यार्पण तसव्वुर राणा
    Udyansh Pandey
    • Website

    Related Posts

    Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis

    July 14, 2026

    Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino

    July 14, 2026

    Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht

    July 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.