Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Lattrait des cotes et betsson, un guide pour les joueurs en France
    • ज_नक_र_ख_ल_Vavada_क_स_थ_ज_तन_क_नए_तर_क_औ-10563319
    • Destination_insights_exploring_boulder_station_hotel_casino_las_vegas_nv_and_loc
    • Как выбрать лучшее онлайн казино Пинко для игры?
    • Преимущества 1xBet вход через прокси сервер для игроков
    • Казино Пинко: как начать игру с минимальным депозитом
    • Top Features of the Best Online Casino in Canada Real Money
    • Как работает официальный сайт Pin Up сегодня: новый интерфейс и функции
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    जॉब-एजुकेशन

    सावालियां सेठ के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चलाते चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज

    Anivesh MandloiBy Anivesh MandloiApril 17, 2025Updated:April 17, 2025No Comments3 Mins Read

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने X पर पोस्ट कर पशु परिचर परीक्षा घोटालों के बारे में एवं अपनी AI से बनाई गई तस्वीरों पर टिप्पणी की है। उनका कहना है कि कुछ लोगों के द्वारा उनके इस तरह के पोस्टर्स बनाने से उन्हें बुरा नहीं लगा क्योंकि ये लोग काफी पीड़ा में हैं। जिनका सिलेक्शन नहीं होता, उनके नंबर वन दुश्मन वे ही हो जाते हैं।

    पशु परिचर परीक्षा पर क्या बोले चेयरमैन

    पशु परिचर परीक्षा में वास्तव में एक शिफ्ट से ज्यादा और एक शिफ्ट से कम सिलेक्शन हो रहे हैं, मगर ये एक पहले से बनाई और परखी प्रक्रिया और नॉर्मलाईजेशन फॉर्मूला के तहत की गई कार्यवाही है। कैंडिडेट्स जिन्हें इस प्रक्रिया से अन्याय महसूस हो रहा है, उनकी पीड़ा समझते हैं, मगर अपने आप से हम इस नॉर्मलाईजेशन फॉर्मूला को नहीं बदल सकते हैं। वैसे प्रयास होगा कि आगे एकल शिफ्ट परीक्षाएं ही हों या फिर कम से कम शिफ्टों में परीक्षा हो। जेल प्रहरी और आगे आने वाली परीक्षाओं के लिए रिसर्च की जा रही है ताकि शिफ्टों में नॉर्मलाईजेशन से सिलेक्शन में इतना फर्क न आए। आगामी ऐसे एग्जाम्स में इंप्रूवमेंट के लिए बोर्ड प्रयासरत है। जहां तक कुछ लोगों के इल्ज़ाम का सवाल है कि हमने जानबूझ कर छठी शिफ्ट को फायदा दिया, तो वो इस प्रकार है:

    1. शिफ्टों में कैंडिडेट्स का अलॉटमेंट रैंडम तरीके से कंप्यूटर के जरिए किया गया था। शिफ्टों में अलॉटमेंट का संबंध न इस बात से था कि आपके आवेदन का क्रमांक क्या था, न आपने कब फॉर्म भरा था या आपका नाम किस अक्षर से शुरू होता है।

    2. किस शिफ्ट को कौन सा पेपर आएगा, ये भी पहले से डिसाइड नहीं होता, लॉटरी से उसी दिन डिसाइड होता है।

    3. बिल्कुल एक समान पेपर बनाना नामुमकिन है, प्रयास होता है कि एक से पेपर बनें, मगर फिर भी फर्क हो ही जाता है, उसी वजह से नॉर्मलाईजेशन करना पड़ता है।

    4. मगर ये बात भी गलत नहीं है कि 6th पारी का पेपर बाकी परियों के मुकाबले कठिन था और नॉर्मलाईजेशन फार्मूले से उनके मार्क्स बढ़े।

    5. वैसे में छठी शिफ्ट छोड़, किसी भी शिफ्ट में, मैं किसी को भी नहीं जानता।

    अंत में सावालिया सेठ के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चलाते हुए बोले, “सावालिया सेठ, मंदिर में मैंने मन्नत मांगी थी कि मेरे हाथों किसी सही और जेनुइन कैंडिडेट का अहित न हो, उम्मीद है मुझे सावालियां सेठ का आशीर्वाद मिलेगा और हमेशा ही न्याय होगा।”

    फिर भी कुछ सवाल बच जाते हैं

    सबसे बड़ा सवाल जो इस सफाई के बाद भी बच जाता है कि:

    1. शिफ्टों में कैंडिडेट्स का अलॉटमेंट रैंडम तरीके से भले ही कंप्यूटर के जरिए किया गया हो, मगर सिलेक्शन का क्या? अलॉटमेंट से ज्यादा बड़ा मुद्दा सिलेक्शन प्रोसेस का है। आपने शिफ्ट 6 से सबसे ज्यादा अभ्यर्थी क्यों चुने? या ये काम भी कंप्यूटर ने किया कि जिसको चाहा, एल्गोरिथम ने अपने से सिलेक्ट कर लिया।

    2. किस शिफ्ट को कौन सा पेपर जाएगा, इसका फैसला लॉटरी से डिसाइड किया गया। कोई भी समझदार इंसान समझ जाएगा कि घोटाला यहीं हुआ है।

    3. बिल्कुल ठीक, एक समान पेपर बनाना मुश्किल है, मगर आपके पेपर में इतना अंतर था कि नॉर्मलाईजेशन करते वक्त फेल हो रहा बच्चा पास हो गया और पास हो रहा बच्चा फेल।

    Alok raj Animal Attendant Recruitment Exam Board chairman Pariksha ghotala rajasthan Sawariya seath Twitter
    Anivesh Mandloi

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    July 18, 2025

    चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    July 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (97)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (17)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (933)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.