Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    जैसलमेर

    गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे जैसलमेर, सोनार किले का किया निरीक्षण, जोजरी नदी के पीड़ितों ने लगाई गुहार

    "सोनार किले से लेकर पोखरण विकास तक मंत्री ने लिया जायजा, लेकिन जोजरी नदी के पीड़ित अब भी कर रहे हैं इंतजार"
    Udyansh PandeyBy Udyansh PandeyApril 20, 2025Updated:April 20, 2025No Comments2 Mins Read

    जैसलमेर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत अपने दो दिवसीय जैसलमेर दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे। दौरे की शुरुआत उन्होंने ऐतिहासिक सोनार किले के निरीक्षण से की। इस दौरान जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत, एसपी सुधीर चौधरी और पुरातत्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। शेखावत ने किले की मौजूदा स्थिति और चल रहे संरक्षण कार्यों का जायजा लिया।

    गोपा चौक और विकास कार्यों का भी लिया जायजा

    इसके बाद मंत्री गोपा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने नगर परिषद आयुक्त लाजपाल सिंह सोढा से चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने किले के लिए प्रस्तावित दूसरे प्रवेश द्वार के स्थान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल एकमात्र प्रवेश द्वार से भारी भीड़ की वजह से पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा में समस्या आती है।

    260 किलोमीटर दूर जोजरी नदी – लोगों की उम्मीदें

    जैसलमेर से करीब 260 किलोमीटर दूर जोधपुर जिले के डोली और मेलबा गांव के लोग जोजरी नदी के प्रदूषित काले पानी से त्रस्त हैं। ग्रामीणों ने अपील की है कि जब मंत्री जी राजस्थान दौरे पर हैं, तो एक बार जोजरी नदी का भी निरीक्षण कर लें। वे कहते हैं:

    “एक रात वहां के मेहमान बनकर देखिए, जहां कोई मेहमान बनना नहीं चाहता।”

    ग्रामीणों की यह उम्मीद है कि मंत्री जी इस गंभीर जल संकट को भी प्राथमिकता देंगे।

    जनसुनवाई और पोखरण में जोरदार स्वागत

    शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में शेखावत ने आम जनता की समस्याएं सुनीं। इसके बाद पोखरण में उनका भव्य स्वागत किया गया। हाल ही में केंद्र सरकार ने पोखरण के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये की घोषणा की है। इस मौके पर शेखावत को 50 किलो फूलों की माला पहनाई गई। विधायक महंत प्रताप पुरी, पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़, प्रधान भगवान सिंह, और कई भाजपा कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।

    जोजरी नदी प्रदूषण जोधपुर जल संकट राजस्थान जल मंत्री
    Udyansh Pandey
    • Website

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    July 18, 2025

    चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    July 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.