Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    क्राइम

    जैसलमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: केबल चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

    Anivesh MandloiBy Anivesh MandloiApril 21, 2025Updated:April 21, 2025No Comments2 Mins Read

    जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर श्री सुधीर चौधरी के निर्देशन में पुलिस थाना सांगड़ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पवन ऊर्जा संयंत्र के स्टोर से केबल चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस कार्रवाई के तहत ऑपरेशन खुलासा के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई तांबे की केबल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

    घटना का विवरण:

    प्रार्थी स्वरुपसिंह पुत्र माहसिंह, निवासी भूरासर व वर्तमान में सुपरवाइजर गेटवे सिक्योरिटी सर्विस डांगरी, ने 15 अप्रैल 2025 को सांगड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी कंपनी ने आईनॉक्स कंपनी के स्टोर व यार्ड की सुरक्षा का ठेका ले रखा है। 14 अप्रैल की रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल से आए और स्टोर की पीछे की दीवार फांदकर कंटेनर का ताला तोड़कर तांबे की केबल वायर चोरी कर ले गए।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

    घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुधीर चौधरी के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत व वृताधिकारी रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन में सांगड़ थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सूझबूझ से कार्य करते हुए सक्रिय सूचना संकलन कर दो आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार आरोपी:

    1. अयुब खां पुत्र आडत खां (उम्र 19), निवासी जंजो की ढाणी, डांगरी, थाना सांगड़

    2. अलवे खां उर्फ मिनिया पुत्र अब्दुल खां (उम्र 22), निवासी छत्रेल, थाना सदर

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की। इनके कब्जे से चोरी की गई केबल भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जिला पुलिस की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है, जिससे आमजन में विश्वास और अपराधियों में खौफ का माहौल बना है।

    Accused arrested Jaisalmer police Sangad police station Thief operation
    Anivesh Mandloi

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर हिस्ट्रीशीटर ने किया महिला के साथ शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप

    July 2, 2025

    दुबई से जयपुर जा रही फ्लाइट में शराब पीने से मना करने पर युवक ने किया हंगामा, एयर होस्टेस से की छेड़छाड़

    June 30, 2025

    भ्रूण लिंग कि जांच करने वाली मशीन को बेचने वाले दलाल जयपुर में हुआ गिरफ्तार

    June 27, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.