Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    वायरल

    मुर्शिदाबाद हिंसा: महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर, NCW अध्यक्ष ने हालात सामान्य करने की अपील की

    Anivesh MandloiBy Anivesh MandloiApril 21, 2025Updated:April 21, 2025No Comments2 Mins Read

    मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने रविवार, 20 अप्रैल 2025 को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वह जल्द से जल्द हालात को सामान्य बनाए और लोगों के दिलों में भरोसा लौटाए। सुश्री रहाटकर ने कहा कि इस हिंसा में सबसे अधिक पीड़ा महिलाओं को झेलनी पड़ी है। “हम जहां-जहां गए, वहां महिलाओं से बातचीत की। उनका दुःख, गुस्सा और टूटे हुए सपने देख दिल दहल गया। एक महिला, जिसने कुछ दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था, अपने घर से बेघर हो गई। महिलाएं सिर्फ यही सवाल कर रही थीं। उन्होंने क्या गलत किया था?”

     

    NCW अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आयोग इस पूरे घटनाक्रम पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे उचित समय पर संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल महिला आयोग से भी अपील की कि वे भी इन इलाकों में जाकर पीड़ित महिलाओं की स्थिति का जायजा लें और उनकी बात सुनें। राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने भी इन क्षेत्रों का दौरा किया और हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि स्थिति अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं है।

    गौरतलब है कि 11 और 12 अप्रैल को धुलियान और समशेरगंज में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर विरोध शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे साम्प्रदायिक हिंसा में बदल गया। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं का एक दल, जिसमें सांसद समीरुल इस्लाम और खलीलुर रहमान शामिल थे, भी हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचा और हरगोविंद दास व उनके बेटे चंदन दास के परिवार से मुलाकात की। दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सांसद समीरुल इस्लाम ने कहा कि प्रशासन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

     

    हालांकि, दास परिवार ने राज्य सरकार द्वारा घोषित ₹10 लाख की सहायता राशि को ठुकरा दिया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “अब जब सब कुछ खत्म हो गया, तब नेता आश्वासन देने आ रहे हैं। अगर ममता बनर्जी खुद मिलने आती हैं, तो हम झारखंड चले जाएंगे ताकि उनसे मिलना न पड़े।” हिंसा से प्रभावित इलाकों में अभी भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग डर के साये में जी रहे हैं।

    Murshidabad Vijaya rahatkar Violance West bengol
    Anivesh Mandloi

    Related Posts

    देश में पहली बार राष्ट्रीय ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    July 6, 2025

    जोधपुर पुलिस हाईटेक मोड में अब अपराधियों पर ‘ऊपर से नजर’, ड्रोन करेगा 24 घंटे निगरानी

    June 19, 2025

    राजियासर पुलिस की अनदेखी से नाराज सेना का जवान धरने पर बैठा, परिजनों के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

    June 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.