Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    क्राइम

    पहलगाम आतंकी हमले में शहीद नागरिकों को अभाविप व MeDeVision बाड़मेर इकाई ने दी श्रद्धांजलि

    Anivesh MandloiBy Anivesh MandloiApril 24, 2025Updated:April 24, 2025No Comments2 Mins Read

    बाड़मेर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) एवं MeDeVision जोधपुर प्रांत की बाड़मेर इकाई द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

    यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम महावीर पार्क, बाड़मेर में आयोजित किया गया, जहाँ उपस्थित छात्र-छात्राओं, संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मोमबत्तियाँ जलाकर एवं पुष्प अर्पण कर आतंकी हमले के पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

    हमला किस माहौल में हुआ?

    • जब भारत के प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर थे।

    • जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति भारत के दौरे पर थे।

    • हमले से एक दिन पहले कश्मीर के मुख्यमंत्री फारूक अब्दुला का प्लेन दिल्ली में लैंड न होकर जयपुर में लैंड होता है। ये बात गौर करने वाली है क्योंकि फारूक अब्दुला ने जयपुर से ट्वीट करके बड़ी गंभीरता से इसके बारे में बताया कि कब उनका प्लेन जयपुर लैंड हुआ, वो वहां कब से फंसे हुए हैं और कब दिल्ली पहुंचेंगे, उन्हें भी नहीं पता।

     

    • वक्फ बिल के बाद ये हमला हुआ जिसमें सेना की बजाय नागरिकों को टारगेट किया गया जो कि कश्मीर के नहीं थे। सिर्फ हिन्दू।

    कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कायराना हमले देश की एकता और अखंडता को कभी कमजोर नहीं कर सकते। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए और इस प्रकार की घटनाओं को दोहराए जाने से रोका जाए। श्रद्धांजलि सभा में बाड़मेर इकाई के पदाधिकारियों ने उपस्थित युवाओं को देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया।

     

    इस आयोजन का उद्देश्य न केवल शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि समाज में राष्ट्रीय एकजुटता और आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता को भी मजबूत करना था।कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे आतंकवाद के विरुद्ध संगठित रहेंगे और देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

    Barmer Bharti vidhyarthi parishad Jammu kashmir Martyrs tribute Pahalgaam terriorist attack
    Anivesh Mandloi

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    July 18, 2025

    चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    July 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.