Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Lattrait des cotes et betsson, un guide pour les joueurs en France
    • ज_नक_र_ख_ल_Vavada_क_स_थ_ज_तन_क_नए_तर_क_औ-10563319
    • Destination_insights_exploring_boulder_station_hotel_casino_las_vegas_nv_and_loc
    • Как выбрать лучшее онлайн казино Пинко для игры?
    • Преимущества 1xBet вход через прокси сервер для игроков
    • Казино Пинко: как начать игру с минимальным депозитом
    • Top Features of the Best Online Casino in Canada Real Money
    • Как работает официальный сайт Pin Up сегодня: новый интерфейс и функции
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    जयपुर

    SI भर्ती रद्द करने को लेकर जयपुर में आंदोलन जारी, हनुमान बेनीवाल ने दी सचिवालय घेराव की चेतावनी

    Sonali SinghBy Sonali SinghApril 28, 2025Updated:April 28, 2025No Comments2 Mins Read

    जयपुर: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2022 में धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का अनिश्चितकालीन धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा भी धरने में शामिल हुए और सरकार से भर्तियों को रद्द करने की मांग की।

    हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो सचिवालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री केके विश्नोई और सीएमओ के कुछ अधिकारी मिलकर भर्ती प्रक्रिया में धांधली कर रहे हैं। बेनीवाल ने दावा किया कि दो अभ्यर्थियों ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्होंने पैसे देकर डमी कैंडिडेट्स से परीक्षा दिलवाई थी।

    मुख्य मांगें:

    • एसआई भर्ती 2021 को रद्द किया जाए।

    • राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को भंग किया जाए।

    • पिछले 10 वर्षों में हुए सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई से जांच कराई जाए।

    • फर्जी तरीके से चयनित अभ्यर्थियों को निलंबित किया जाए।

    • चयनित अभ्यर्थियों की कॉपियां सार्वजनिक की जाएं।

    • आयोग के तत्कालीन सदस्यों की गिरफ्तारी हो।

    बेनीवाल ने आरोप लगाया कि आरपीएससी में गहरे स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है और बड़े कोचिंग संस्थानों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता संरक्षण में पिछले 20 वर्षों में बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।

    भविष्य की चेतावनी: बेनीवाल ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो दिल्ली में भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा, “अब यह आंदोलन युवाओं के न्याय के लिए आरपार की लड़ाई बनेगा” धरने में माली-सैनी समाज के लोगों ने भी कटेवा नगर प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर बेनीवाल का समर्थन किया। धरने में महिलाओं ने भी अपनी पीड़ा बेनीवाल के समक्ष रखी, जिसके बाद सांसद ने जयपुर पुलिस कमिश्नर से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई की मांग की।

    Agitation Hanuman beniwal SI Paper cancel SI recruitment
    Sonali Singh

    Related Posts

    जयपुर में बेनीवाल को लेकर सियासी घमासान: विधायक आवास खाली करने के नोटिस से गरमाई राजनीति, सोशल मीडिया पर भिड़े समर्थक और विरोधी

    July 5, 2025

    जयपुर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

    July 2, 2025

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की परीक्षा सारणी जारी

    July 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (97)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (17)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (933)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.