Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    अजमेर

    अजमेर में फिर सक्रिय हुआ कुख्यात पारदी गैंग, दो कॉलोनियों में वारदात की कोशिश, सीसीटीवी में कैद

    Udyansh PandeyBy Udyansh PandeyMay 5, 2025No Comments3 Mins Read

    अजमेर में आठ महीने बाद एक बार फिर कुख्यात पारदी गैंग की गतिविधियां सामने आई हैं। मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाला यह गैंग चोरी और गंभीर आपराधिक वारदातों के लिए कुख्यात है। हाल ही में गैंग ने शहर की ज्ञान विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वहीं अलखनंदा कॉलोनी में रेकी करते हुए गिरोह के सदस्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

    ज्ञान विहार कॉलोनी में चोरी, 80 हजार का माल ले उड़े चोर

    रविवार तड़के हरिभाऊ उपाध्याय थाना क्षेत्र स्थित ज्ञान विहार कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। कॉलोनी निवासी शशि कुमार शर्मा के घर में पीछे स्थित खाली प्लॉट के रास्ते से तीन चोर घुसे। चोरों ने घर में सो रहे परिवार को कमरे में बंद कर दिया और करीब 20 हजार रुपये नकद और गहनों समेत 80 हजार रुपये का माल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अलखनंदा कॉलोनी में वारदात की कोशिश नाकाम

    शनिवार रात आदर्श नगर थाना क्षेत्र की अलखनंदा कॉलोनी में छह संदिग्ध चोरों ने वारदात की कोशिश की। गिरोह के सदस्यों ने पहले इलाके में रेकी की और फिर दो मकानों में खिड़कियों के जरिए घुसने की कोशिश की। लेकिन, कुत्तों के भौंकने और जाग होने के कारण वे मौके से भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

    पुलिस अलर्ट, विशेष टीम गठित

    अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया कि, “सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। प्रथम दृष्टया पारदी गैंग होने का शक है। जांच जारी है और विशेष टीम का गठन कर आरोपियों को जल्द ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।”

    गिरोह की कार्यशैली चिंताजनक

    पारदी गैंग के अपराधियों की कार्यशैली बेहद खतरनाक मानी जाती है। वारदात के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो वे उस पर जानलेवा हमला करने से नहीं चूकते। इसके अलावा, गैंग के सदस्य वारदात के बाद उस स्थान पर शौच कर एक विशेष संकेत छोड़ जाते हैं। ये अपराधी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।

    पहले भी कर चुके हैं दस्तक

    गौरतलब है कि 3 सितंबर 2024 को भी पारदी गैंग के 7 से 8 सदस्य पंचशील क्षेत्र में हथियारों के साथ रेकी करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। अब एक बार फिर इस गैंग की गतिविधियां शहरवासियों और पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।

    पुलिस की अपील

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।

    Ajmer Crime Notorious pardhi gang rajasthan Thief
    Udyansh Pandey
    • Website

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    July 18, 2025

    चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    July 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.