Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Análise completa para jogadores portugueses com moosh, bônus, licenças e métodos de pagamento
    • Atsižvelgiant į azartą, išbandykite https://top-sport.lt/ ir saugų lažybų pasaulį Lietuvoje
    • Lattrait des cotes et betsson, un guide pour les joueurs en France
    • ज_नक_र_ख_ल_Vavada_क_स_थ_ज_तन_क_नए_तर_क_औ-10563319
    • Destination_insights_exploring_boulder_station_hotel_casino_las_vegas_nv_and_loc
    • Как выбрать лучшее онлайн казино Пинко для игры?
    • Преимущества 1xBet вход через прокси сервер для игроков
    • Казино Пинко: как начать игру с минимальным депозитом
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    राजस्थान

    क्या भूपेंद्र यादव होंगे बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष? केवड़िया में बढ़ी सियासी हलचल

    Anivesh MandloiBy Anivesh MandloiMay 6, 2025No Comments2 Mins Read

    गुजरात के केवड़िया में चल रहे राजस्थान बीजेपी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर ने इन दिनों राजनीतिक अटकलों को तेज कर दिया है। खासकर केंद्रीय मंत्री और अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव की लगातार मौजूदगी ने यह सवाल खड़ा कर दिया है—क्या वे भारतीय जनता पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं?

    कार्यक्रम में वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी तो स्वाभाविक थी, लेकिन दिल्ली से उनके साथ सिर्फ भूपेंद्र यादव का पहुंचना एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। इस आयोजन में राजस्थान से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल या भागीरथ चौधरी जैसे नेता पहले दिन नजर नहीं आए, जबकि भूपेंद्र यादव हर प्रमुख गतिविधि का केंद्र बने रहे।

    फोटो सेशन में मिला खास स्थान

    स्टेच्यू ऑफ यूनिटी विजिट के दौरान खींची गई एक तस्वीर ने राजनीतिक हलचल को और हवा दी। तस्वीर में जेपी नड्डा के एक ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिखे, तो दूसरी ओर भूपेंद्र यादव खड़े नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ इस क्रम में तीसरे स्थान पर दिखाई दिए। इससे यह संदेश गया कि भूपेंद्र यादव की भूमिका संगठन में और मजबूत हो रही है।

    चेहरे पर आत्मविश्वास, भूमिका में बढ़त

    कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र यादव का सौम्य और आत्मविश्वासी चेहरा बार-बार कैमरों की नजरों में आया। कई विश्लेषक मानते हैं कि उनके आत्मविश्वास का स्रोत यही हो सकता है कि शीर्ष नेतृत्व में उनकी ताजपोशी को लेकर सहमति बन चुकी है। भूपेंद्र यादव का संगठनात्मक अनुभव, कानूनी पृष्ठभूमि और राजस्थान से गहरी जमीनी पकड़ उन्हें एक उपयुक्त उम्मीदवार बनाते हैं। यदि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं, तो यह भाजपा के संगठनात्मक संतुलन और आगामी रणनीति का अहम संकेत होगा।

    क्या संकेत पर्याप्त हैं?

    हालांकि भाजपा औपचारिक रूप से इस पर कुछ नहीं कह रही, लेकिन केवड़िया की तस्वीरें और मंच पर भूपेंद्र यादव की उपस्थिति कुछ गहरी रणनीति की ओर इशारा जरूर कर रही हैं।

    Bhupendra yadav BJP Gujrat Political stir politics rajasthan
    Anivesh Mandloi

    Related Posts

    Análise completa para jogadores portugueses com moosh, bônus, licenças e métodos de pagamento

    July 16, 2026

    Atsižvelgiant į azartą, išbandykite https://top-sport.lt/ ir saugų lažybų pasaulį Lietuvoje

    July 16, 2026

    Lattrait des cotes et betsson, un guide pour les joueurs en France

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (97)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (17)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (935)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.