Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    जालौर

    जालोर में बेलगाम नौकरशाही से त्रस्त जनता, आठ-आठ बार जनसुनवाई में पहुंच रहे पीड़ित

    Anivesh MandloiBy Anivesh MandloiMay 16, 2025No Comments3 Mins Read

    जालोर ज़िले में शासन-प्रशासन का आमजन के प्रति सहयोगी भाव लगभग लुप्त होता जा रहा है। जिले की कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण सेवा केंद्र में गुरुवार को हुई जनसुनवाई में एक बार फिर यही तस्वीर सामने आई, जब 26 से अधिक पीड़ित अपनी पुरानी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें कई मामले 5 से 8 बार तक पहले भी जनसुनवाई में आ चुके हैं।

    प्रशासनिक संवेदनहीनता का आलम यह रहा कि कुछ परिवादी बार-बार एक ही शिकायत लेकर आ रहे हैं, लेकिन निस्तारण के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। कलेक्टर ने सुनवाई कर निर्देश तो दिए, लेकिन कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, उनकी उदासीनता साफ दिख रही है।

    बीडीओ पर मिलीभगत के आरोप

    आसाणा के परबत सिंह ने बताया कि वह 5 बार अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आए हैं, लेकिन सिर्फ उनके अतिक्रमण को हटाया जा रहा है, बाकी को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सायला के बीडीओ खुद अतिक्रमणकारियों से मिले हुए हैं।

    नर्मदा लाइन में अवैध कनेक्शन, कार्रवाई नहीं

    सांचौर के बाबूलाल विश्नोई ने तीसरी बार अवैध नर्मदा कनेक्शन का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि 4 सालों से अवैध कनेक्शन चल रहे हैं, लेकिन सिर्फ 20 कनेक्शन ही काटे गए। न ही रिकवरी हुई और न एफआईआर।

    सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिल रहे लाभ

    एक अन्य परिवादी बाबूलाल ने कहा कि वह सोसायटी में नौकरी कर चुके हैं और अब रिटायर हो गए हैं, लेकिन उन्हें सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिल रहे। 3 बार जनसुनवाई में आ चुके हैं, फिर भी समाधान नहीं मिला।

    पट्टा वितरण में भारी अनियमितता

    बालवाड़ा की ओरण भूमि पर फर्जी पट्टों का मामला 8वीं बार जनसुनवाई में पहुंचा। शिकायत में बताया गया कि एक ही व्यक्ति को एक ही दिनांक पर, एक ही मिसल में दो-दो अलग पट्टे जारी किए गए।

    स्टे हटाकर अवैध म्यूटेशन

    बिरानगढ़ निवासी हरीश शर्मा के मामले में कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद म्यूटेशन भर दिया गया। अब नया तहसीलदार स्टे लागू नहीं कर रहा, जबकि कलेक्टर पहले ही इस पर निर्देश दे चुके हैं।

    तीन महीने से एक पट्टे के लिए चक्कर

    प्रकाश दायमा ने बताया कि अक्टूबर से नगर परिषद में पट्टे के लिए आवेदन किया, लेकिन एडीएम साइन ही नहीं कर रहे। पहले ही आयुक्त द्वारा सहमति दी जा चुकी है।

    प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल

    इन घटनाओं से स्पष्ट है कि जालोर में बेलगाम नौकरशाही हावी है, और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही कमजोर पड़ रही है। जनता अब केवल सुनवाई नहीं, ठोस कार्रवाई की मांग कर रही है।

    Jalore Nagar parishad Public Victim
    Anivesh Mandloi

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    July 18, 2025

    चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    July 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.