Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    राजस्थान

    तेलंगाना के बसरा में दर्दनाक हादसा, डूबने से राजस्थान के 5 युवकों की मौत

    Sonali SinghBy Sonali SinghJune 16, 2025No Comments2 Mins Read

    तेलंगाना के बसरा जिले में रविवार को गोदावरी नदी में स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में राजस्थान के पाली और नागौर जिलों के पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पाली जिले के ढाबर गांव निवासी तीन सगे भाई भी शामिल हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान से तीन परिवार हैदराबाद से बसरा स्थित गोदावरी नदी के तट पर पवित्र स्नान के लिए पहुंचे थे।

    जानकारी के अनुसार, गोदावरी नदी में तेज बहाव के कारण पांचों युवक नदी की गहराई में बह गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान ढाबर निवासी पेमाराम राठौड़ के तीन पुत्र भरत (16), मदन (18) और राकेश (20), उनके भांजे विनोद (18) पुत्र हीरालाल और नागौर जिले के ऋतिक कच्छावा (18) पुत्र चंपालाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पेमाराम राठौड़ पिछले 15 वर्षों से हैदराबाद के दिलसुखनगर में परिवार सहित रहते हैं और वहां होलसेल किराना व्यवसाय करते हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने सभी शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शवों को एंबुलेंस के जरिए पैतृक गांव रवाना किया गया।

    गांव में पसरा मातम

    ढाबर गांव में एक ही परिवार के तीन बेटों की मौत की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। गांववाले गहरे सदमे में हैं। सरपंच प्रतिनिधि प्रभु दयाल सुथार ने बताया कि भरत हाल ही में तेलंगाना की 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहा था और उसे राज्यस्तरीय सम्मान भी मिला था।

    नावों पर प्रतिबंध की मांग

    स्थानीय श्रद्धालुओं ने इस हादसे के बाद प्रशासन से गोदावरी तट पर सुरक्षात्मक उपायों और नावों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। वेदिक परंपराओं के अनुसार, स्नान और पूजन स्थल पर उचित सुरक्षा प्रबंध न होने की भी आलोचना की गई है।

    सांसद ने जताया शोक

    नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा: “तेलंगाना के बसारा में गोदावरी नदी में डूबने से नागौर संसदीय क्षेत्र के युवक ऋतिक कच्छावा समेत पाली जिले के चार युवकों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिजनों को संबल प्रदान करें।”

     

    death Drowning Family Godavari River Hanuman beniwal Telengana Tragic accident
    Sonali Singh

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    July 18, 2025

    चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    July 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.