Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    मौसम

    राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से राहत, कुछ इलाकों में जनजीवन प्रभावित

    Sonali SinghBy Sonali SinghJune 17, 2025No Comments3 Mins Read

    जयपुर: राजस्थान में पिछले 48 घंटों से जारी प्री-मानसून की बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश के चलते जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं।

    बीते दिनों प्रदेश में जबरदस्त गर्मी पड़ रही थी, जहां श्रीगंगानगर का तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं रविवार से शुरू हुई बारिश ने तापमान को 40 डिग्री से नीचे ला दिया है। सोमवार को राज्य के किसी भी जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा में सर्वाधिक 20 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सीकर, फतेहपुर और डूंगरपुर में भी अच्छी बारिश हुई।

    26 जिलों में अलर्ट, 9 जिलों में येलो चेतावनी

    मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अजमेर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, पाली, गंगानगर, चूरू और बाड़मेर प्रमुख हैं। इसके अलावा जयपुर मौसम केंद्र ने अलवर, दौसा, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर और जालौर सहित 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

    बारिश से राहत, लेकिन परेशानियां भी

    राजसमंद के आमेट में सर्वाधिक 96 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि कोटा में 46 मिमी, जोधपुर में 14.2 मिमी, जयपुर में 10.8 मिमी और अलवर में 9.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। भीलवाड़ा जिले के कई गांवों में मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है। रूपारेल नदी उफान पर है और पारसोली के पास पुल पर तीन फीट से अधिक पानी बहने से भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। जयपुर में भी सोमवार को मौसम ने करवट ली। दिनभर उमस के बाद शाम होते ही टोंक रोड, जेएलएन मार्ग और सीकर मे अच्छी बारिश हुई, जिससे तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

    तापमान में गिरावट दर्ज

    प्रदेश के प्रमुख जिलों में सोमवार को अधिकतम तापमान देखा गया चूरू 39.4°C, बीकानेर 36.6°C, बाड़मेर 39.2°C, अजमेर 36.6°C, श्रीगंगानगर 35.0°C और साथ ही माउंट आबू में सबसे 18°C और जोधपुर में 24.3°C रहा।

    मानसून के तेजी से बदलाव के संकेत

    मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। यह अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम से होते हुए बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर सकता है। वर्तमान में मानसून मुंबई और नांदेड़ के आसपास पहुंच चुका है।

    अगले कुछ दिन सतर्क रहने की जरूरत

    राजस्थान में मौसम की बदली तस्वीर से जहां किसानों और आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वहीं भारी बारिश की वजह से कई जगह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से सतर्कता बरतने और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

    Heat stroke Pre- monsoon Rain temperature Weather department Yellow alert
    Sonali Singh

    Related Posts

    सुमेरपुर के विधायक जोराराम कुमावत ने जूस पिलाकर अभयदास के आमरण अनशन को तुड़वाया

    July 19, 2025

    अभय दास महाराज जी सहित श्रद्धालुओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    July 18, 2025

    चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, जनआक्रोश के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    July 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.