Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Lattrait des cotes et betsson, un guide pour les joueurs en France
    • ज_नक_र_ख_ल_Vavada_क_स_थ_ज_तन_क_नए_तर_क_औ-10563319
    • Destination_insights_exploring_boulder_station_hotel_casino_las_vegas_nv_and_loc
    • Как выбрать лучшее онлайн казино Пинко для игры?
    • Преимущества 1xBet вход через прокси сервер для игроков
    • Казино Пинко: как начать игру с минимальным депозитом
    • Top Features of the Best Online Casino in Canada Real Money
    • Как работает официальный сайт Pin Up сегодня: новый интерфейс и функции
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    Rajasthan

    मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर अटकलें, छह सीटें अब भी खाली

    Udyansh PandeyBy Udyansh PandeyJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read

    राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जल्द ही डेढ़ साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का न तो विस्तार हुआ है और न ही कोई फेरबदल देखने को मिला है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर जुलाई माह में भी कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया गया, तो यह मामला और खिंच सकता है। उधर, बिहार चुनाव की तैयारियों के चलते पार्टी नेतृत्व का फोकस भी चुनावी रणनीति पर शिफ्ट हो जाएगा।

    सूत्रों के मुताबिक, 2023 में जिन राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है, वहां मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल लंबे समय से लंबित है। यह कवायद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही संभव मानी जा रही है। पार्टी को तय करना है कि किस नेता को सरकार में और किसे संगठन में जिम्मेदारी दी जाए। ऐसे में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विस्तार की प्रक्रिया केंद्रीय नेतृत्व की अगली चाल पर निर्भर है।

    प्रदर्शन के आधार पर तय होंगे मंत्री

    जानकारी के अनुसार पार्टी हाईकमान ने मंत्रियों के प्रदर्शन को मापने के लिए कुछ तय मानदंड बनाए हैं। इन मानकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जैसे ही विस्तार या. फेरबदल का समय तय होगा, उसी आधार पर मंत्रियों का कद तय किया जाएगा। जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।

    शेखावाटी अंचल को मिल सकता है ज्यादा प्रतिनिधित्व

    प्रदेश मंत्रिमंडल में फिलहाल शेखावाटी क्षेत्र सीकर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर का प्रतिनिधित्व बहुत कम है। वर्तमान में इस क्षेत्र से केवल एक मंत्री शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी को यहां अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी, जबकि विधानसभा उपचुनाव में कुछ राहत मिली। ऐसे में इन जिलों की हिस्सेदारी बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

    छह मंत्री पद अब भी खाली

    विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या के अनुसार राज्य में अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। अभी मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री और 22 अन्य मंत्री पद पर कार्यरत हैं। एक मंत्री चुनाव हार चुके हैं, जिससे मंत्रिमंडल की एक और सीट रिक्त हो गई है। इस तरह वर्तमान में छह पद खाली हैं। आगामी निकाय चुनाव और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पार्टी नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। इस पूरे परिदृश्य में अब निगाहें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर हैं जो निर्णय करेगा तो राजस्थान के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव संभव है।

    BJP Cabinate expansion Mantrimandal Sekhawati anchal Speculation Vacant seat
    Udyansh Pandey
    • Website

    Related Posts

    देश में पहली बार राष्ट्रीय ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    July 6, 2025

    जयपुर में बेनीवाल को लेकर सियासी घमासान: विधायक आवास खाली करने के नोटिस से गरमाई राजनीति, सोशल मीडिया पर भिड़े समर्थक और विरोधी

    July 5, 2025

    राजस्थान में चल रहा है गजब का सियासी जंग

    June 30, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (97)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (17)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (933)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.