राजसमंद: भंवर बड़ारिया कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। युवा कांग्रेस परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। पार्टी की ओर से जल्द ही उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा आयोजित की जा सकती है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
Author: Udyansh Pandey
राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे अस्पताल पर अत्यधिक दबाव बना हुआ है। ऐसे में चिकित्सा विशेषज्ञ और आमजन अब राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) संस्थान को एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं। RUHS अस्पताल में पहले से ही आधुनिक बुनियादी ढांचा और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की दिशा में अभी भी ठोस प्रयासों की जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यहां विश्वस्तरीय तकनीक, डॉक्टरों की विशेष टीम और अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएं, तो यह…
अजमेर में आठ महीने बाद एक बार फिर कुख्यात पारदी गैंग की गतिविधियां सामने आई हैं। मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाला यह गैंग चोरी और गंभीर आपराधिक वारदातों के लिए कुख्यात है। हाल ही में गैंग ने शहर की ज्ञान विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वहीं अलखनंदा कॉलोनी में रेकी करते हुए गिरोह के सदस्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। ज्ञान विहार कॉलोनी में चोरी, 80 हजार का माल ले उड़े चोर रविवार तड़के हरिभाऊ उपाध्याय थाना क्षेत्र स्थित ज्ञान विहार कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। कॉलोनी निवासी शशि कुमार शर्मा…
जयपुर/कोटा: राजस्थान हाईकोर्ट ने भाजपा के अंता से विधायक कंवरलाल मीणा को झटका देते हुए उनके खिलाफ 20 साल पुराने आपराधिक मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई तीन साल की सजा को बरकरार रखा है। यह फैसला राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर चुका है, और अब उनकी विधानसभा सदस्यता पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। क्या है मामला? यह मामला 3 जनवरी 2005 का है, जब कंवरलाल मीणा ने झालावाड़ जिले के खानपुर में तत्कालीन उपखंड अधिकारी (SDM) रामनिवास मेहता से विवाद के दौरान उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी थी और जान से मारने की…
जालोर: जिले की पुलिस व्यवस्था को झटका देते हुए एक हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल महीनों से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) ज्ञानचंद्र यादव ने इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए अब इन जवानों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी से नदारद इन पुलिसकर्मियों को पहले भी छह-छह बार रिकॉल नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन इनमें से किसी ने भी समय पर ड्यूटी जॉइन नहीं की। वहीं, तीसरा जवान जो पॉक्सो मामले का आरोपी भी है, 85 दिन बाद अचानक रिपोर्टिंग कर हाजिर हुआ है। SP यादव ने बताया कि…
राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में 1.25 लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया मानी जा रही है, जिससे लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलने वाला है। सूत्रों के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के स्तर पर विभागवार लगभग 25 से 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि मंत्रालयिक कर्मचारी चयन बोर्ड के स्तर पर लगभग 80 से 90 हजार भर्तियां प्रस्तावित हैं। इन पदों पर भर्ती…
मेष राशि कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी। वृषभ राशि दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग…
भारत विविधताओं और परंपराओं की धरती है। हर कोने में कोई न कोई अनोखी और रहस्यमयी परंपरा देखने को मिलती है। ऐसी ही एक कहानी है राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सारण का खेड़ा गांव की, जो अपने बिना दरवाजों वाले घरों के लिए प्रसिद्ध है। इस गांव में क्यों नहीं लगाए जाते दरवाजे? सारण का खेड़ा गांव के लोगों का मानना है कि वर्षों पहले एक संत महात्मा इस गांव में आए थे। उन्होंने यहां के लोगों से प्रसन्न होकर यह आशीर्वाद दिया कि इस गांव में कभी चोरी नहीं होगी और वे स्वयं इस गांव की रक्षा करेंगे।…
मेष राशि अपने हुनर से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।विरोधी आप की छवि धूमिल कर सकते हैं। सक्रिय रहें,व्यवसाय विस्तार के योग बनेंगे।नौकरी में मन कम लगेगा।धैर्य से काम लें। वृषभ राशि आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा।क्षमता से अधिक मेहनत होगी।आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा।व्यापार विस्तार होगा। मिथुन राशि लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।कारोबार विस्तार के योग हैं।धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।जमीन जायदाद की खरीद संभव है।संतान के विवाह में देरी चिंता बढ़ा सकती है। कर्क राशि आप के व्यवहार से लोग नाखुश रहेंगे।कार्य की अधिकता रहेगी।पिता से संबंध कमजोर होंगे।अध्ययन में रुचि की कमी…
नई दिल्ली, 23 अप्रैल 2025: भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए एक साथ पाँच बड़े फैसलों की घोषणा की है। इन फैसलों का असर राजनीतिक, कूटनीतिक और रणनीतिक स्तर पर व्यापक रूप से देखा जा रहा है। 1. सिंधु जल संधि स्थगित – ऐतिहासिक संधि पर विराम भारत ने 1960 में पाकिस्तान के साथ विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। यह संधि छह नदियों (सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज) के जल बंटवारे को लेकर की गई थी, जिसमें भारत को…