Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    Rajasthan

    फलोदी-बालेसर-समदड़ी रेल परियोजना: 25 वर्षों बाद विकास की नई उम्मीदें

    Anivesh MandloiBy Anivesh MandloiApril 29, 2025No Comments2 Mins Read

    शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित फलोदी/बालेसर/समदड़ी रेल परियोजना को लेकर एक बार फिर उम्मीदें जगी हैं। करीब 25 वर्ष पूर्व वर्ष 1999-2000 में तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री नीतीश कुमार और वित्त मंत्री जसवंत सिंह जसोल ने इस रेल लाइन का सर्वे स्वीकृत कर करीब 11 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया था। सर्वे रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी भी गई, लेकिन सरकार बदलने के साथ ही यह महत्वाकांक्षी परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई।

     

    शेरगढ़ आज भी रेल सेवा से वंचित

    शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र आजादी के बाद से रेल सुविधा से वंचित रहा है, जबकि आसपास के क्षेत्रों — जोधपुर, ओसियां, फलोदी, पोकरण और बालोतरा — में रेल नेटवर्क मौजूद है। क्षेत्रीय नेताओं एवं आम जनता की वर्षों पुरानी मांग के बावजूद रेल लाइन का सपना अधूरा ही रह गया।

     

    इको टूरिज्म और उद्योगों को मिलेगी नई पहचान

    फलोदी-बालेसर-समदड़ी रेल लाइन बनने से क्षेत्र में न केवल आवागमन सुलभ होगा, बल्कि इको टूरिज्म और स्थानीय उद्योगों को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। बालेसर क्षेत्र का सैंडस्टोन खनन उद्योग प्रदेश में दूसरा स्थान रखता है, जहाँ से प्रतिदिन हजारों ट्रकों द्वारा पत्थर देशभर में भेजा जाता है। रेल कनेक्टिविटी से इन उत्पादों का निर्यात और अधिक सुगम हो सकेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

     

    राजनीतिक नेतृत्व का समर्थन

    शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने बताया कि वर्ष 1999-2000 में तत्कालीन मंत्रियों के समक्ष उन्होंने यह प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद सर्वे कार्य पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य में एक ही पार्टी की सरकार है, इसलिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सहयोग से इस परियोजना को पुनः मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

     

    भविष्य की राह

    पूर्व प्रधान भंवर सिंह इंदा ने कहा कि यदि यह रेल परियोजना धरातल पर उतरती है, तो यह क्षेत्र के विकास की रीढ़ सिद्ध होगी। उद्योग, व्यापार और पर्यटन के साथ-साथ आम जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल परियोजना प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष लंबित है और क्षेत्रीय जनता को अब इस सपने के साकार होने की प्रतीक्षा है।

    Baleshar Development New train Phalodi Sambari
    Anivesh Mandloi

    Related Posts

    देश में पहली बार राष्ट्रीय ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    July 6, 2025

    मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर अटकलें, छह सीटें अब भी खाली

    July 6, 2025

    राजस्थान में फायर एनओसी नियमों में संशोधन: नवीनीकरण शुल्क दोगुना, भवन मालिकों पर बढ़ेगा आर्थिक भार

    July 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.