Close Menu
NamaskarNews
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indiana Jones and the Great Circle Premium Edition Full Unlocked PC Version Torrent 2026
    • Cyberpunk 2077: Phantom Liberty Full Unlocked Repack Updated Torrent Download 2026
    • Tipps für eine nachhaltige Geldverwaltung bei Sportwetten ohne Oasis
    • Исследуя Темы Игровых Автоматов в Pinco Casino
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    • Sichere Wettstrategien: Erkennen nicht lizenzierter Anbieter in Deutschland leicht gemacht
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NamaskarNews
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • राजस्थान
        • जोधपुर
          • जालौर
          • सिरोही
          • बाड़मेर
          • जैसलमेर
          • पाली
          • बालोतरा
          • फलोदी
        • अजमेर
        • भरतपुर
        • बीकानेर
        • जयपुर
        • कोटा
        • उदयपुर
    • जॉब-एजुकेशन
    • धर्म
    • टेक-ऑटो
    • बिज़नेस
    • मनोरंजन
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
    • राजनीति
    • अन्य
      • लाइफस्टाइल
      • वायरल
      • पर्यटन
      • उद्यमिता
    NamaskarNews
    Rajasthan

    प्रधानमंत्री की रैली के लिए कुक कम हेल्परों को अनिवार्य रूप से भेजने का आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    Anivesh MandloiBy Anivesh MandloiMay 22, 2025Updated:May 22, 2025No Comments3 Mins Read

    राजस्थान के नागौर जिले में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत विद्यालयों के कुक कम हेल्पर (रसोइया सह सहायिका) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीकानेर जिले के पलाना में आयोजित रैली में जबरन भेजने के आदेश ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ), नागौर द्वारा दिनांक 20 मई 2025 को जारी आदेश क्रमांक C.B.E.O./Nagaur/164 में जिले के समस्त पीईईओ, प्रधानाचार्य व संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों में कार्यरत कुक कम हेल्परों को ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी या पटवारी से संपर्क कर रैली में भेजना सुनिश्चित करें। आदेश में यह भी उल्लेख है कि इसे “सर्वोच्च प्राथमिकता” दी जाए। यह आदेश तब सामने आया जब स्थानीय स्कूल स्टाफ द्वारा आपत्ति जताई गई कि जिन कर्मचारियों की नियुक्ति बच्चों को पोषणयुक्त भोजन देने के लिए हुई है, उन्हें एक राजनीतिक रैली में भेजना उनके कार्य क्षेत्र के बाहर है और यह श्रम का शोषण है।

    कौन हैं कुक कम हेल्पर?

    कुक कम हेल्पर मिड-डे मील योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में कार्यरत वे महिलाएँ होती हैं, जो भोजन पकाने, परोसने और स्वच्छता सुनिश्चित करने का कार्य करती हैं। इनका मानदेय बेहद कम होता है और अधिकतर महिला कर्मचारी आर्थिक रूप से बेहद कमजोर तबके से आती हैं।

    राजनीतिक लाभ के लिए प्रशासनिक संसाधनों का उपयोग?

    जानकारों का मानना है कि यह आदेश एक प्रकार से प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग है। शिक्षाविद् डॉ. रमेश चौधरी कहते हैं, “जब सरकारी कर्मचारी, खासकर संविदा पर कार्यरत महिलाएँ, जो अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक नहीं हैं, उन्हें इस प्रकार राजनीतिक कार्यक्रमों में भेजा जाता है, तो यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।” विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सरकार स्कूलों की ज़िम्मेदारी निभाने वाली कर्मचारियों को भीड़ के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जो बेहद निंदनीय है।

    क्या यह आम चलन बन चुका है?

    दुर्भाग्यवश, भारत में यह कोई नई बात नहीं है। सत्ता में रहने वाली लगभग हर पार्टी पर समय-समय पर इस प्रकार के आरोप लगते रहे हैं कि वे अपनी रैलियों और सभाओं में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हैं। संविदा कर्मचारियों को विशेष रूप से निशाना बनाया जाता है क्योंकि उनकी नौकरी असुरक्षित होती है और वे विरोध करने में झिझकते हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार संगठनों ने इस आदेश को वापस लेने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। साथ ही, शिक्षा विभाग से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि क्या मिड-डे मील योजना के कर्मचारियों को राजनीतिक आयोजनों में भाग लेने के लिए बाध्य किया जा सकता है।

    Cook cum helper Education department Nagor distric Prime minister rally rajasthan
    Anivesh Mandloi

    Related Posts

    देश में पहली बार राष्ट्रीय ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    July 6, 2025

    मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर अटकलें, छह सीटें अब भी खाली

    July 6, 2025

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की परीक्षा सारणी जारी

    July 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Activs (9)
    • AutoPatch (29)
    • billybets (5)
    • bizzo casino (5)
    • casino (95)
    • casino utan svensk licens (2)
    • Cleaners (4)
    • Converters (19)
    • Generators (14)
    • Injectors (28)
    • malina (2)
    • Mods (43)
    • Nodvd (12)
    • Post (15)
    • Rajasthan (54)
    • review (16)
    • VL (17)
    • अजमेर (19)
    • अंतर्राष्ट्रीय (14)
    • उदयपुर (11)
    • उद्यमिता (57)
    • कोटा (4)
    • क्राइम (83)
    • खेल (3)
    • जयपुर (76)
    • जालौर (54)
    • जैसलमेर (11)
    • जॉब-एजुकेशन (99)
    • जोधपुर (30)
    • टेक-ऑटो (7)
    • धर्म (38)
    • पर्यटन (15)
    • पाली (1)
    • बाड़मेर (11)
    • बिज़नेस (1)
    • बीकानेर (8)
    • मनोरंजन (5)
    • मौसम (5)
    • राजनीति (35)
    • राजस्थान (348)
    • राजस्थान के धार्मिक केंद्र (10)
    • राष्ट्रीय (908)
    • लाइफस्टाइल (16)
    • वायरल (12)
    • विश्लेषण (4)
    • सांचौर (1)
    • स्वास्थ्य (32)
    IMPORTANT LINKS
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 Mharorajasthannews || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.